फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Indian Army Agniveer Recruitment 2023 Check Latest news, rally will be held in Meerut instead of Baruot

Aganiveer: बड़ौत के बजाए अब मेरठ में होगी अग्निवीर भर्ती रैली, इन जिलों के युवा दिखाएंगे दमखम

Tue, 11 Jul 2023 08:50 PM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत
मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 11 Jul 2023 08:50 PM IST
सार

सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती रैली अब बड़ौत में नहीं बल्कि मेरठ में आयोजित की जाएगी। पहले बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर रैली होनी थी लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने के कारण सैन्य अधिकारियों ने गृह जनपद को छोड़कर मेरठ में अग्निवीरों की भर्ती कराने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Indian Army Agniveer Recruitment 2023 Check Latest news, rally will be held in Meerut instead of Baruot
अग्निवीर भर्ती, Agniveer recruitment - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तीन साल की प्रतीक्षा के बाद इस बाद भी युवाओं को सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती के लिए गृह क्षेत्र नहीं मिल रहा है। इस वर्ष यह भर्ती रैली बड़ौत की बजाएं मेरठ में होगी। अब युवाओं को अपने गृह जनपद को छोड़कर दूसरे जनपद जाना पड़ेगा। ।
विज्ञापन


यहां पर वर्ष 2016 और वर्ष 2019 में भर्ती प्रक्रिया हो चुकी है। तीन साल से यहां कोई भर्ती प्रक्रिया नहीं हुई। युवा लगातार यहां पर भर्ती रैली की मांग कर रहे थे। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर भर्ती कराने के निर्देश दिए थे। इसके लिए डीएम, एडीएम, एसपी, एसडीएम सहित कॉलेज प्रशासन को पत्राचार कर निर्देशित किया गया। लेकिन अब निर्धारित तिथि से मात्र आठ दिन पहले फिर से भर्ती का शेड्यूल बदल दिया गया है। अब यह भर्ती बड़ौत के बजाए मेरठ में होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Flood: सहारनपुर में बाढ़ ने मचाई तबाही, शाकंभरी सिद्धपीठ समेत 20 से ज्यादा गांवों से संपर्क कटा, हालात बेकाबू
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदान की खराब स्थिति और संसाधन की कमी बनी रुकावट
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर आगामी 20 जुलाई को होने वाली भर्ती को मेरठ में किए जाने के पीछे बड़ौत में अभ्यार्थियों के आने के बाद संसाधनों की कमी, मैदान की खराब स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम नहीं होना बताया जा रहा है।

तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने किया था मैदान का निरीक्षण
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण सोलंकी ने बताया कि भर्ती रैली के लिए कॉलेज में सेना की तरफ से पत्र भिजवया गया था। इसके अलावा खुद अधिकारियों ने भी भर्ती की तैयारियों को लेकर कई बार मैदान का निरीक्षण किया था और स्थानीय प्रशासनिक अफसरों से कई बार वार्ता भी की थी।

इन जनपदों के युवाओं को होना था शामिल
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर होने वाली भर्ती में बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, मेरठ सहित अन्य जनपदों से तकरीबन 18000 से अधिक युवाओं को शामिल होना था, लेकिन अब सभी मेरठ में होने वाली भर्ती में दमखम दिखाएगें।

पिछले वर्ष मुजफ्फरनगर में हुई थी भर्ती
पिछले वर्ष सितंबर माह में मुजफ्फरनगर में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती संपन्न कराई गई थी। जिसमें बागपत के युवाओं ने भी प्रतिभाग किया था।

पहले बड़ौत में सेना भर्ती होना तय था, लेकिन अब यह भर्ती बड़ौत के बजाए मेरठ होगी। जनपद में भर्ती के लिए आने वाले युवाओं के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं है, इस समय कांवड़ यात्रा चल रही है, ऐसे में भर्ती के दौरान सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का इंतजाम न होता देख सेना ने मेरठ में भर्ती कराने का निर्णय लिया है। - पंकज वर्मा एडीएम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed