फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inauguration of 21st crushing season of Kinauni Sugar Mill

Meerut News: किनौनी शुगर मिल के 21वें पेराई सत्र का शुभारंभ

Mon, 04 Nov 2024 03:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of 21st crushing season of Kinauni Sugar Mill
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी का रविवार को 21वें पेराई सत्र का हवन-पूजन के बाद शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी व पूर्व एमएलसी चौधरी जगत सिंह, पूर्व मंत्री कुलदीप उज्ज्वल ने किसानों के साथ मिल की चेन में गन्ना डालकर इसकी शुरुआत की।
विज्ञापन

किनौनी चीनी मिल प्रबंध तंत्र ने गत सीजन में 1.68 करोड़ क्विंटल गन्ने की खरीद कर 11.71 प्रतिशत की औसत रिकवरी के साथ 19.60 लाख क्विंटल चीनी का रिकॉर्ड उत्पादन किया था। रविवार को किनौनी चीनी मिल ने जनपद में सबसे पहले अपने पेराई सत्र का शुभारंभ किया। हवन पंडित दिनेशमणि त्रिपाठी ने किया। महाप्रबंधक गन्ना जयवीर सिंह ने बताया कि प्रबंधन तंत्र ने चालू सत्र में 1.75 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई करने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन

मिल के इकाई प्रमुख केपी सिंह का कहना है कि 15 नवंबर तक गत सीजन का बकाया भुगतान किसानों को अदा करते हुए नए सत्र का भुगतान भी जल्द शुरू किया जाएगा।
इस दौरान एचआर जोनल हेड पंकज पंवार, पंडित डोरीलाल, सुनील रोहटा, सुभाष गुर्जर, लोकेंद्र चेयरमैन, सुमित्रा देवी, महकार सिंह, संजीव गुप्ता, एसपी दवे, कुंवर मोहम्मद अली, आदेश तोमर, अनुराग गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, बॉबी प्रधान, सुरेंद्र मेजर, भोपाल सिंह, नेपाल मलिक, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र तोमर, राजकुमार करनावल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लावड़ क्रय केंद्र का किया शुभारंभ
लावड़। दौराला चीनी मिल के लावड़ क्रय केंद्र का रविवार को मलियाना समिति के नामित डायरेक्टर अजयवीर ने शुभारंभ किया। चार नवंबर को दौराला चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होगा और मिल गेट पर गन्ने की खरीद शुरू हो जाएगी। इससे पहले रविवार को चीनी मिल के क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल शुरू की गई। मलियाना समिति के नामित डायरेक्टर अजयवीर ने शुभारंभ अवसर पर गन्ने की पहली बुग्गी लेकर पहुंचे किसान मोहित विकल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उप प्रबंधक गन्ना अरुण कुमार ने किसानों से चीनी मिल को साफ सुथरा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की। इस दौरान पदमेंद्र चेयरमैन, सुरेंद्र, पुरषोत्तम, राजपाल, अजय, भरत सिंह, नितिन, सत्यवीर आदि मौजूद रहे।


मवाना मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ आज
मवाना। मवाना शुगर मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ सोमवार को होगा। राज्यमंत्री दिनेश खटीक द्वारा पेराई सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। मवाना शुगर मिल के महाप्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 162 गन्ना क्रय केंद्रों में से 55 गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल शुरू हो चुकी है। अभी तक 18 हजार क्विंटल गन्ने की खरीद की जा चुकी है। शेष गन्ना क्रय केंद्र भी शीघ्र चालू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed