फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In the farewell ceremony, students were given inspiration and honor

Meerut News: विदाई समारोह में छात्रों को दी प्रेरणा और सम्मान

Sat, 07 Feb 2026 10:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
In the farewell ceremony, students were given inspiration and honor
सरधना। नेशनल प​ब्लिक स्कूल में विदाई समारोह के दौरान सीनियर छात्राओं को सम्मानित किया गया। संस्
सरधना। नगर के नेशनल पब्लिक स्कूल और आचार्य नमी सागर इंटर कॉलेज में कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में उल्लास, भावनात्मक क्षण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला कमरानवाबान स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक मुदस्सिर राणा और प्रधानाचार्य उरूशा खान उपस्थित रहीं। कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने वरिष्ठ छात्रों को स्नेहपूर्वक विदाई दी। समारोह में नृत्य, प्रेरक भाषण, रैंप वॉक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं। रैंप वॉक प्रतियोगिता में छात्राओं की श्रेणी में सोफिया और छात्रों की श्रेणी में अयान विजेता रहे। संचालन शमा और आफरीन ने किया।
विज्ञापन

वहीं, आचार्य नमी सागर इंटर कॉलेज में कक्षा बारहवीं की छात्राओं के लिए विदाई समारोह कक्षा 11वीं द्वारा भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस मौके पर मिस एएनएस जैन का खिताब हंसिका त्यागी को दिया गया। प्रथम उपविजेता अंजलि, द्वितीय उपविजेता विपाशा, सिंपल सोबर का खिताब खुशी चौधरी और वर्सेटाइल पर्सनेलिटी का सम्मान फाजिया को प्रदान किया गया। विद्यालय प्रबंधक धनपाल जैन, प्रधानाचार्य विजय बहादुर, गर्ल्स विंग प्रभारी रेणु जैन समेत सभी स्टाफ ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed