{"_id":"654ca42e60d0ec7537095775","slug":"in-meerut-fearless-miscreants-handed-over-a-letter-written-i-love-you-jaan-to-a-class-5-student-2023-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में मनचले बेखौफ: पांचवीं की छात्रा को थमाया प्रेम-पत्र व चाॅकलेट, की छेड़छाड, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में मनचले बेखौफ: पांचवीं की छात्रा को थमाया प्रेम-पत्र व चाॅकलेट, की छेड़छाड, हंगामा
Thu, 09 Nov 2023 02:50 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:50 PM IST
सार
मेरठ में मनचलों के खौफ से बेटियां दहशत में हैं। बुधवार को भावनपुर थानाक्षेत्र में कक्षा पांच की बच्ची को मनचले ने प्रेम पत्र और चॉकलेट थमा दी। इस पर गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी कक्षा पांचवीं की बच्ची को दूसरे वर्ग के 15 वर्षीय किशोर ने प्रेम पत्र दिया तो हंगामा मच गया। गुस्साए लोगों ने भावनपुर में जाम लगा दिया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बुधवार को गांव के स्कूल में जाते समय छात्रा को आरोपी ने प्रेम पत्र और चाॅकलेट दे दी। बच्ची ने छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया। छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
गुस्साए छात्रा के परिजन हुसैनी चौक पहुंचे ओर हल्का इंचार्ज विक्रम सिंह को जानकारी दी। छात्रा के परिजनों के साथ भीड़ को देखते हुए हल्का इंचार्ज वहां से चले गए। विरोध में परिजनों ने जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
छात्रा की मां ने बताया कि उसकी बेटी के साथ आए दिन दूसरे वर्ग का किशोर छेड़छाड़ करता है। बुधवार को उसने हद पार कर दी। छात्रा की मां आरोपी के घर पहुंची तो उसके परिजनों ने अपने बेटे की गलती स्वीकार करने की जगह उल्टा छात्रा की मां के साथ बदसलूकी करते हुए घर से भगा दिया।
मौके पर पहुंचे एसपी देहात
जाम की सूचना मिलते ही एसपी देहात कमलेश बहादुर, सीओ सदर देहात प्रमोद कुमार, सीओ अरविंद चौरसिया सीओ सिविल लाइन, एडीएम ई अमित कुमार, एसडीएम सदर देहात के साथ भावनपुर, किला परीक्षितगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत किया। एसपी देहात ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं गांव में क्यूआरटी तैनात की गई है।