फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   in-laws beat up married woman and threw her in forest in deoband victim admitted to the hospital

दहेज के लालची: ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर जंगल में फेंका, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

Fri, 03 Sep 2021 11:07 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, देवबंद
संवाद न्यूज एजेंसी, देवबंद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 03 Sep 2021 11:07 PM IST
सार

सांपला बक्काल गांव निवासी महबूब ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने वर्ष 2019 में बेटी शहनूर की शादी तिघरी गांव निवासी छोटा के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालिए कम दहेज लाने का ताना देकर बेटी का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे। 

विज्ञापन
in-laws beat up married woman and threw her in forest in deoband victim admitted to the hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर जंगल में फेंक दिया। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


क्षेत्र के सांपला बक्काल गांव निवासी महबूब ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने वर्ष 2019 में बेटी शहनूर की शादी तिघरी गांव निवासी छोटा के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालिए कम दहेज लाने का ताना देकर बेटी का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे। 
विज्ञापन


महबूब के मुताबिक पिछले काफी समय से दामाद सहित ससुरालिए बेटी पर मायके से कार लेकर आने का दबाव बना रहे थे। शुक्रवार को भी उन्होंने मांग को दोहराया। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की तथा उसे फुलास के जंगल में फेंक गए। राहगीरों ने विवाहिता को झाड़ियों में पड़े देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शाहनूर को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, साथ ही परिजनों को इसकी बाबत जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि महबूब की तहरीर पर पति छोटा, सास वकीला, ससुर मुर्तजा सहित अहसान व बाबर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed