{"_id":"61ba56bd61e68c5f1438e173","slug":"in-dispute-over-molestation-fight-between-two-parties-uproar-meerut-news-mrt5692378171","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पर विवाद में दो पक्षों में मारपीट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ पर विवाद में दो पक्षों में मारपीट, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। थाने में भी पुलिस के सामने दोनो पक्षों में नोकझोंक होती रही।
नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी युवक ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी बेटी से छेड़छाड़ करता है। इसे लेकर पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी है। बुधवार को आरोपी ने फिर से बेटी पर अभद्र टिप्पणी की। इसका विरोध किया तो मारपीट हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि पड़ोसी उनके घर में ताकझांक करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। बुधवार को भी वह घर में झांक रहा था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थाना पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।