{"_id":"6ae0c87bb1ac86528e073ed8","slug":"in-baparsi-a-villager-was-shot-twice-due-to-a-personal-grudge-a-dog-was-also-killed-in-the-firing-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114051-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बपारसी में रंजिशन ग्रामीण को दो गोली मारी, फायरिंग में कुत्ते की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बपारसी में रंजिशन ग्रामीण को दो गोली मारी, फायरिंग में कुत्ते की मौत
विज्ञापन
पांच नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, तलाश में दबिश दे रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। बपारसी गांव में सोमवार रात रंजिश के चलते नरेंद्र उर्फ लाला पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। गोली लगने से नरेंद्र गंभीर घायल हो गए, जबकि एक गोली लगने से उनके कुत्ते की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
बपारसी निवासी अमित कुमार ने सरधना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके चाचा नरेंद्र उर्फ लाला सोमवार रात करीब नौ बजे खेत से गांव में दुकान पर गए थे। दुकान से बीड़ी लेकर जब वह वापस खेत पर पहुंचे तो आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के विनोद, मोंटी उर्फ मोहित, अजीत, दीपक , कृष्ण और कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
अमित के अनुसार, फायरिंग में नरेंद्र के हाथ और बाएं हाथ की बगल के नीचे गोली लगी।इस दौरान गोली लगने से उनके कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन घायल नरेंद्र को उपचार के लिए सीएचसी सरधना लेकर पहुंचे। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।-- -- -- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। बपारसी गांव में सोमवार रात रंजिश के चलते नरेंद्र उर्फ लाला पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। गोली लगने से नरेंद्र गंभीर घायल हो गए, जबकि एक गोली लगने से उनके कुत्ते की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
बपारसी निवासी अमित कुमार ने सरधना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके चाचा नरेंद्र उर्फ लाला सोमवार रात करीब नौ बजे खेत से गांव में दुकान पर गए थे। दुकान से बीड़ी लेकर जब वह वापस खेत पर पहुंचे तो आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के विनोद, मोंटी उर्फ मोहित, अजीत, दीपक , कृष्ण और कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
अमित के अनुसार, फायरिंग में नरेंद्र के हाथ और बाएं हाथ की बगल के नीचे गोली लगी।इस दौरान गोली लगने से उनके कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन घायल नरेंद्र को उपचार के लिए सीएचसी सरधना लेकर पहुंचे। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।