{"_id":"6adf2ba9bb0310516e0c7480","slug":"imran-masood-s-controversial-remarks-on-jamia-registrar-after-fir-questions-university-administration-2026-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जामिया में FIR पर भड़के इमरान मसूद, बोले- जैसा बोलोगे वैसा सुनने को मिलेगा, बाप की यूनिवर्सिटी है क्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जामिया में FIR पर भड़के इमरान मसूद, बोले- जैसा बोलोगे वैसा सुनने को मिलेगा, बाप की यूनिवर्सिटी है क्या?
Mon, 26 Oct 2026 04:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 26 Oct 2026 04:01 PM IST
सार
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और प्रशासन पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद। संवाद
विस्तार
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। रजिस्ट्रार को लेकर की गई उनकी टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया है। मसूद ने सवाल किया, ‘उसके बाप की यूनिवर्सिटी है?’ उन्होंने प्रशासन पर छात्रों के आंदोलन को लेकर कार्रवाई करने और छात्रसंघ बहाली की मांग को नजरअंदाज करने के आरोप भी लगाए। वहीं सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
एफआईआर के बाद इमरान मसूद का तीखा बयान
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिकायत कथित अनधिकृत प्रवेश और परिसर में अशांति से जुड़े आरोपों को लेकर की गई।
विज्ञापन
एफआईआर दर्ज होने के बाद इमरान मसूद ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘उसके बाप की यूनिवर्सिटी है? उसके बाप ने बनाई थी यूनिवर्सिटी?’उन्होंने रजिस्ट्रार की नियुक्ति और उनके कामकाज को लेकर भी सवाल उठाए तथा उनके खिलाफ जांच की मांग की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मौसम अलर्ट: 29 से 31 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बढ़ेगी ठंड
Trending Videos
विश्वविद्यालय प्रशासन पर लगाए आरोप
इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र भूख से परेशान हैं और कुलपति इस मामले में आंखें बंद करके बैठे हैं। उन्होंने रजिस्ट्रार और प्रॉक्टर को विवाद की जड़ बताते हुए प्रशासन की भूमिका की जांच कराने की मांग की।
मसूद ने यह भी आरोप लगाया कि छात्रसंघ की बहाली नहीं होने से प्रशासनिक स्तर पर अनियमितताओं को बढ़ावा मिल रहा है। इस देश में तमाशा बना कर रख दिया है।
छात्रसंघ बहाली को लेकर आंदोलन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र छात्रसंघ बहाल करने और अपने खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसी दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने के लिए कांग्रेस सांसद विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे थे।
विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर मामला दर्ज किया। एफआईआर में लगाए गए आरोपों पर जांच की स्थिति और संबंधित पक्षों का विस्तृत पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की आगे की तस्वीर स्पष्ट होगी।

‘फ्री कश्मीर’ नारों पर भी उठाए सवाल
जामिया परिसर में कथित तौर पर ‘फ्री कश्मीर’ के नारे लिखे जाने के मामले पर भी इमरान मसूद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल किया कि ये नारे किसने लिखे और किसके निर्देश पर लिखे गए। मसूद ने दावा किया कि उन्होंने मौके पर इन नारों की आलोचना की थी।
उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज होने से वह डरने वाले नहीं हैं और विश्वविद्यालय सार्वजनिक संस्था है। कथित अनधिकृत प्रवेश के आरोप पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि परिसर में उनके समर्थक छात्र मौजूद थे। इमरान मसूद की इन टिप्पणियों के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और कांग्रेस सांसद के बीच विवाद और तेज हो गया है।