फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ima

Meerut News: आईएमए हॉल में शुरू हुई निशुल्क ओपीडी, पहले दिन देखे 25 मरीज़

Sun, 03 Dec 2023 02:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 02:03 PM IST
विज्ञापन
ima
फोटो
विज्ञापन


आईएमए हॉल में शुरू हुई निशुल्क ओपीडी, पहले दिन देखे 25 मरीज़


- आईएमए अध्यक्ष का दावा, देश में पहली बार किसी आईएमए ने शुरू की निशुल्क ओपीडी

- सीएमओ अखिलेश मोहन ने किया शुभारंभ

मेरठ। आईएमए मेरठ शाखा में रविवार से निःशुल्क ओपीडी शुरू हो गई। पहले दिन 25 मरीज़ों को उपचार मिला।
सुबह 9 बजे इसका उद्धघाटन मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन ने किया। जनरल फिजिशियन डॉ विकास गर्ग, प्लास्टिक सर्जन डॉ संदीप कंसल, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ आरती जैन ने मरीज़ों को परामर्श दिया। आईएमए अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने दावा किया कि देश में किसी भी आईएमए में ऐसा पहली बार हुआ है, जब इस तरह से निशुल्क ओपीडी शुरू की है। निशुक्ल ओपीडी मे सप्ताह के सातों दिन रहेगी। आईएमए के दो विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक (दो घन्टे) देंगे। इसके लिए महज 10 रुपये में सिर्फ एक बार पंजीकरण करवाना होगा। परामर्श के लिए सभी सुविधाएं पूरे वर्ष निशुल्क रहेंगी। सप्ताह मे दो बार विभिन्न सुपर स्पेशलिस्ट भी अपनी सेवाएं निशुल्क प्रदान करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। प्रत्येक शुक्रवार को आगामी सप्ताह के लिए निर्धारित विभिन्न चिकित्सकों की समय सारणी ओपीडी में लगा दी जाएगी। सोमवार को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ शुभम जैन और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मानिक जैन की ओपीडी रहेगी। सीएमओ ने आईएमए को सामाजिक सेवा करने के लिए बधाई दी और अपना पूर्ण सहयोग का भी आश्वासन दिया। इसके बाद टीबी विषय पर प्रथम सामाजिक प्रचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें डॉ रेनू और डॉ गुलशन राय ने टीबी के बारे में बताया। इस दौरान आईएमए सचिव डॉ तरुण गोयल, संयोजक डॉ अजय गोयल, डॉ मनीष अग्रवाल, डॉ जेवी चिकारा, डॉ संजय गोयल, डॉ निशि गोयल, डॉ अर्चना गोयल, डॉ एमके बंसल, डॉ सतीश अरोडा, डॉ विकास गर्ग, डॉ आरती जैन, डॉ संदीप कंसल, डॉ प्रदीप त्यागी, डॉ पल्लव अग्रवाल, डॉ बिन्दु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed