{"_id":"612d43328ebc3e79f7454c7d","slug":"if-someone-asks-for-money-in-the-name-of-the-scheme-then-complain-city-news-mrt554074594","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘योजना के नाम पर कोई पैसा मांगे तो करें शिकायत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘योजना के नाम पर कोई पैसा मांगे तो करें शिकायत’
विज्ञापन

मेरठ। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर कोई व्यक्ति पैसा मांगे तो उसकी सूचना अधिकारियों को दी जाए। सरकार गरीबों को आवास दे रही है। इसके साथ साथ रेहड़ी, ठेले वालों को कार्य करने के लिए ऋण भी दिया जा रहा है। सभी पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
यह बात कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने गंगानगर स्थित सामुदायिक केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में कही। नगरायुक्त मनीष बंसल ने भी लाभार्थियों को संदेश दिया कि वह दलालों के चक्कर में न आएं। योजनाओं का लाभ पात्रता के आधार पर दिया जा रहा है।
इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 489 लाभार्थियों को को प्रथम किश्त, 956 को द्वितीय किश्त, 2862 को तृतीय किश्त की धनराशि 31,04,78100 रुपये खाते में सिंगल क्लिक करके भेजी गई। इसके साथ साथ जनपद में संचालित पीएम आवास योजना के 55 शहरी और रेहड़ी वालों के लिए माइक्रो क्रेडिट स्कीम पीएम स्ट्रीट वेंडर्स के तहत 75 लाभार्थियों को विधायक और सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल ने प्रमाण पत्र बांटे। मुख्यमंत्री द्वारा की गई वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान डीएम के बालाजी, नगरायुक्त मनीष बंसल, अपर नगरायुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन, पीओ डूडा आशीष गौड़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
--