फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ICSCE Women's Kabaddi National Championship begins today.

Meerut News: आज शुरू होगी आईसीएससीई महिला कबड्डी नेशनल चैंपियनशिप

Wed, 30 Sep 2026 07:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
ICSCE Women's Kabaddi National Championship begins today.
कंकरखेड़ा के सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर में एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। कंकरखेड़ा स्थित सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में बृहस्पतिवार से सीआईएससीई नेशनल गर्ल्स कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की महिला कबड्डी खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।

प्रतियोगिता 13 राज्यों आंध्र प्रदेश-तेलंगाना, बिहार-झारखंड, कर्नाटक-गोवा, महाराष्ट्र, नॉर्थ इंडिया, नॉर्थ वेस्ट, ओडिशा, तमिलनाडु-पुडुचेरी-अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, केरेला और छत्तीसगढ़, तमिलनाडू, ओवरसीज, नॉर्थ ईस्ट आदि की एंट्री हो चुकी है। इनमें तीनों आयु वर्गों अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में सभी टीम की ओर से भागीदारी दर्ज कराई गई है। सीआईएससीई की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिता में एक से तीन अक्तूबर तक राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले होंगे। चार अक्तूबर को प्रतियोगिता समाप्त होगी। स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर मारिशा ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर तैयारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed