फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ICA, KDM, and ITI teams won.

Meerut News: आईसीए, केडीएम और आईटीआई की टीमें जीतीं

Sun, 21 Jun 2026 06:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
ICA, KDM, and ITI teams won.
-- 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत खेले गए मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को तीन मैच हुए। इसमें जूनियर वर्ग में आईसीए और केडीएम की टीम ने और सीनियर वर्ग में आईटीआई क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीत प्राप्त की।
जूनियर वर्ग में खेले गए पहले मैच में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी हॉस्टल की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 117 रन बनाए। इसमें प्रिंस ने 62, कबीर जैन ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में मतीन ने तीन, शान ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईसीए की टीम ने 17.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त किया। टीम की ओर से मोहम्मद ने 37, सुभान ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रिंस ने तीन व अभय ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में आईटीआई क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। इसमें विराट ने 43, हार्दिक ने 39 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में लक्ष्य ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीएम मुजफ्फरनगर की टीम ने 15.2 ओवर में 137 रन बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसमें लक्ष्य ने 55, अरशीत ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में हार्दिक को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच सीनियर वर्ग में आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में हुआ। इसमें आईटीआई की टीम ने 20 ओवर में दो विकेट पर 195 रन बनाए। इसमें अरमान ने 117 रन की शतकीय पारी खेली। जैद ने 52 रन बनाए। गेंदबाजी में अशोक व अखिल ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीएम क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरनगर की टीम 20 ओवर में 112 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इसमें राहुल ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में यश तोमर ने तीन, शिवा ने एक विकेट लिया।

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार को जूनियर व सीनियर वर्ग में एक-एक मैच होगा। उन्होंने बताया कि लीग मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाली नैतिक, हार्दिक, विराट टीम को ईएम स्पोर्ट्स की ओर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान हिमांशु, रोहित, खुशबू, रजनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed