फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: A young man have accept to murder of sister in law in Partapur

मेरठ: कातिल देवर बोला- मुझे नहीं भाभी की हत्या करने का पछतावा, आरोपी को भेजा जेल

Sat, 18 Jul 2020 11:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: A young man have accept to murder of sister in law in Partapur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के खरखौदा क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में महिला की हत्या करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि वह भाभी के तानों से तंग आ गया था। उसे हत्या का कोई पछतावा नहीं है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घर से खून में सने कपड़े, हथौड़ा व चाकू सहित सभी सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


खरखौदा थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में अय्यूब पत्नी गुलिस्ता, भाई महबूब और दो बच्चों के साथ रहता था। गुलिस्ता के खाना न देने से नाराज महबूब ने सिर में हथौड़ा से वार कर और गला रेतकर अपनी भाभी की हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। अय्यूब ने अपने भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कुख्यात बद्दो की फरारी का मामला: सबसे बड़ा सवाल, इस महिला से आज तक क्यों नहीं हो सकी पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मृतका के भाई ने मामला दहेज हत्या का बताते हुए पति सहित देवर व ननद के खिलाफ तहरीर दी थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी महबूब को लोहियानगर स्थित गुर्जर चौक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घर से ही हत्या में प्रयुक्त चाकू, हथौड़ा, ब्लेड व खून से सने कपड़े बरामद कर लिए।

यह भी पढ़ें: यूपी: सवालों के घेरे में खाकी, आखिर पुलिसकर्मियों को क्यों मौज-मस्ती करा रहा ये वांटेड, देखें तस्वीरें

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जब वह कमाता था तो भाभी कुछ नहीं कहती थी, लेकिन लॉकडाउन के बाद वह बेरोजगार हो गया। इसके बाद भाभी गुलिस्ता उसे ताने मारने लगी। इससे वह काफी परेशान रहने लगा। वह आत्महत्या करना चाहता था, लेकिन बाद में उसने भाभी की ही हत्या कर दी। उसे हत्या का कोई पछतावा नहीं है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed