फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›     going Out of Mukut Mahal, Baddo had changed the looks in civil line area

कुख्यात बद्दो की फरारी का मामला: सबसे बड़ा सवाल, इस महिला से आज तक क्यों नहीं हो सकी पूछताछ

Sat, 18 Jul 2020 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अनुज मित्तल, मेरठ
अनुज मित्तल, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Jul 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
  going Out of Mukut Mahal, Baddo had changed the looks in civil line area
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

कुख्यात बदन सिंह बद्दो की फरारी के एक साल भी कई सवाल ऐसे हैं जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि बद्दो की फरारी में मेरठ की जिस महिला ने सहयोग किया था, आज तक उस महिला के खिलाफ एफआईआर तो दूर पूछताछ तक का प्रयास नहीं किया। जबकि उक्त महिला के ब्यूटी पार्लर में न केवल बद्दो ने अपना हुलिया बदला बल्कि उक्त महिला अपनी कार से बद्दो को डिफेंस कॉलोनी तक छोड़कर भी आई थी।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
पूर्वांचल की जेल में बंद बद्दो पेशी पर गाजियाबाद लाया गया था। पुलिस वालों से सेटिंग कर वह मेरठ आ गया।  28 मार्च 2019 को होटल मुकुट महल में उसने पुलिस वालों को शराब की पार्टी कराई। शराब में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद फरार हो गया। इसके बाद कई आरोपियों पर कार्रवाई हुई। होटल मुकुट महल के मालिक मुकेश गुप्ता और अनिल छाबड़ा ने स्टे ले लिया था। जिन्हें पुलिस ने अब गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


एक व्यक्ति जानता था फरारी की योजना
होटल मुकुट महल पहुंचने से पहले ही बद्दो ने अपने खास लोगों को फोन कर बुला लिया था। बद्दो के आने से पहले ही उन्होंने मुकेश गुप्ता को कहकर होटल के सीसीटीवी कैमरे बंद करा दिये थे। हालांकि उसकी फरारी की योजना की जानकारी इनमें से सिर्फ एक व्यक्ति को पूरे मामले की जानकारी थी। उसी ने पुलिसकर्मियों की शराब में नशीला पदार्थ मिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: सवालों के घेरे में खाकी, आखिर पुलिसकर्मियों को क्यों मौज-मस्ती करा रहा ये वांटेड, देखें तस्वीरें

मुकुट महल से शहर में आया बद्दो
बद्दो मुकुट महल से निकलकर सबसे पहले शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में गया। यहां गुरुग्राम में रह रही अपनी महिला मित्र की सहेली के पास पहुंचा। इसके बाद उस साथी को वापस भेज दिया, जिसके साथ मुकुट महल से आया था। महिला को बद्दो पहले से जानता था। पति के साथ उसका विवाद चल रहा था। जिसमें बद्दो ने उसकी सहायता की थी। तलाक कराते हुए महिला को मोटी रकम दिलाई थी। महिला के ब्यूटी पार्लर में बद्दो ने अपनी दाढ़ी मूंछ आदि कटवाने के साथ कपड़े बदले। पूरा हुलिया बदलकर उक्त महिला के साथ उसकी ही कार से डिफेंस कालोनी में करन पब्लिक स्कूल के मालिक भानू प्रताप के घर पहुंचा। वहां से महिला वापस आ गई और बद्दो भानू के साथ कार से दिल्ली निकल गया।

महिला का नाम आया सामने, फिर भी पुलिस चुप
इस महिला का नाम पहले दिन से बद्दो की फरारी से जुड़ गया था। लेकिन पुलिस ने आज तक उसके खिलाफ न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही पूछताछ की। यही नहीं गुरुग्राम में रहने वाली बद्दो की महिला मित्र से भी पूछताछ नहीं की। साकेत में धनवंतरि अस्पताल के सामने दो साल पहले तक उसका ब्यूटी पार्लर था। सूत्रों की मानें तो ये महिलाएं काफी रसूखदार लोगों से जुड़ी हुई हैं। जिस कारण पुलिस ने इन्हें अभयदान देते हुए इस तरफ से पूरी तरह चुप्पी साध ली।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed