{"_id":"68d294b2a4cccfc1ba03c5b0","slug":"i-love-mom-and-dad-written-on-hand-committed-suicide-by-getting-hit-by-a-train-meerut-news-c-14-1-mrt1051-983660-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हाथ पर लिखा आई लव माॅम-डैड, ट्रेन से कटकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हाथ पर लिखा आई लव माॅम-डैड, ट्रेन से कटकर दे दी जान
विज्ञापन
मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, नहीं हुई पहचान
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर सोमवार रात एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। युवक के हाथ पर ‘आई लव मॉम-डैड’ लिखा है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
सहायक पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों ने लोहियानगर थाने पर जुर्रानपुर फाटक और नूरनगर हाॅल्ट के बीच मेरठ-खुर्जा रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी थी। लोहियानगर पुलिस ने मौके पर जाकर शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। युवक की आयु लगभग 30 वर्ष है। उसके पास से पहचान संबंधित कोई साक्ष्य नहीं मिला है। मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों की पुलिस को भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है। प्राथमिक जांच में उसके ट्रेन से कटकर जान देने की जानकारी मिली है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।