फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hustle, Gitanjali, including five on the gangster

ऊधम, गीतांजलि समेत पांच बदमाशों पर गैंगस्टर   

Mon, 27 Jun 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 27 Jun 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Hustle, Gitanjali, including five on the gangster
क्राइम लोगो। - फोटो : अमर उजाला
वेस्ट यूपी में रंगदारी का कारोबार फलफूल रहा है। इलाहाबाद की नैनी जेल में बैठा कुख्यात ऊधम सिंह पत्नी के साथ मिलकर गैंग चला रहा है। रोजाना शिकायत आने पर अब पुलिस की नींद टूटी है। डॉ. विनोद सिंह से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने ऊधमसिंह उसकी पत्नी गीतांजलि समेत पांच बदमाशों पर गैंगस्टर लगा दी है। ऊधमसिंह के खिलाफ बी वारंट दाखिल किया गया है।
विज्ञापन


कुख्यात ऊधमसिंह लगातार जेल से धमकी देकर डॉक्टरों और व्यापारियों से रंगदारी मांग रहा है। एक दर्जन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस शिकंजा नहीं कस सकी। पुलिस खुलासा कर चुकी है कि ऊधम की पत्नी गीतांजलि उसका गैंग चला रही है। दो महीने पहले वेस्टर्न कचहरी रोड पर रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विनोद सिंह से ऊधमसिंह ने रंगदारी मांगी थी। इसकी शिकायत पर आईजी सुजीत पांडे की जोनल टीम ने ऊधम के तीन शूटरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 
विज्ञापन

इसके बावजूद भी रंगदारी मांगने का सिलसिला जारी रहा।

आईजी जोन ने रविवार को बताया कि ऊधम गैंग के कुछ बदमाश पुलिस के निशाने पर हैं। लालकुर्ती पुलिस ने डॉ. विनोद सिंह से रंगदारी मांगने के मामले में ऊधमसिंह, गीतांजलि, फकरुद्दीन उर्फ फकरू निवासी गांव सिखेड़ा इंचौली, विदित विहान, अनिल कुमार निवासी भराला दौराला पर गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदित को फिर जेल भेजा 
एस
पी सिटी ओपी यादव ने बताया कि डॉक्टर से रंगदारी मांगने में जेल भेजे गए आरोपी जमानत पर छूटे हैं। आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है। जेल से छूटने के बाद विदित विहान को दोबारा गैंगस्टर में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जेल से छूटे सभी आरोपियों को दोबारा जेल भेजेगी।

कोट
रंगदारी मांगने वाले बदमाशों पर शिकंजा कसा जा रहा है। ऊधम की बहुत शिकायतें हैं। सभी के खिलाफ गैंगस्टर लगाकर दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।- सुजीत पांडे, आईजी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed