{"_id":"5d88dddf8ebc3e93d33e6578","slug":"husband-three-divorce-his-wife-in-panchayat-at-bijnor-city-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौहर ने भरी पंचायत में पत्नी को दिया तीन तलाक, पीड़िता ने पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौहर ने भरी पंचायत में पत्नी को दिया तीन तलाक, पीड़िता ने पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार
Mon, 23 Sep 2019 08:58 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 23 Sep 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : डेमो
बिजनौर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति पर पंचायत में तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर पीड़िता ने कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
फीना रोड पर रहने वाली मोबिना ने अपनी पति पर पंचायत के बीच तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दो साल पहले उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाजों के साथ पुराना फरीदाबाद निवासी के साथ हुई थी। शादी में घर जमीन बेचकर उसके पिता ने करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ साल पहले उसे घर से निकाल दिया था। तभी से वह अपने मायके में रह रही थी। ससुराल वालों ने इस बीच उसकी कोई सुध नहीं ली। इससे मानसिक तनाव के कारण वह बीमार रहने लगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आयशा की जिंदगी बर्बाद..., तलाक देकर पति ने किया दूसरा निकाह, सबकुछ जानकर भी सोती रही पुलिस
विज्ञापन
वहीं रिश्तेदारों ने ससुराल वालों से विवाद निपटाने की बात की तो करीब पंद्रह दिन पूर्व पंचायत हुई। इसमें पति और उसकी मौसी ने उसे ले जाने से मना कर दिया। पंचायत में मौजूद लोगों ने पति से धन वापस कर संबंध विच्छेद करने की बात कही तो पति ने उसे पंचायत में बुलाकर तीन तलाक दे दिया। धन को तीन चार दिन में वापस करने को कहकर अपनी मौसी के साथ चले गए। मेहर की कोई रकम नहीं दी गई और न ही भरण पोषण की कोई धनराशि पति द्वारा दी गई। कोतवाली निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई होगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/