मुजफ्फरनगर: पति ने पहले पत्नी को फिर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह चौंकाने वाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह एक दंपती की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। यहां पति ने गृहक्लेश के कारण पहले पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, खतौली क्षेत्र के ग्राम लाडपुर निवासी मनोज ने पारिवारिक कलह के कारण सोमवार सुबह पहले अपनी पत्नी को गोली मार दी इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।
एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: हाईवे पर आपस में भिड़ीं दो कार, हादसे में महिला समेत दिल्ली निवासी चार घायल
पुलिस के मुताबिक मनोज (45) पुत्र जयपाल पेस्टीसाइड की दुकान करता था जबकि पत्नी सीमा(42) अशोका मार्केट खतौली में ब्यूटी पार्लर पार्लर चलाती थी। दोनों का एक 18 साल का बेटा आयुष है, जो चेन्नई में बीटेक कर रहा है।
सीओ आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या करना सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वहीं दंपती के बेटे को घटना की सूचना दे दी गई है।