फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband beats his wife's and try killed in Meerut at Uttar Pradesh

पत्नी को सरेराह घसीटकर पीटा, कपड़े फाड़े और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश

Thu, 09 May 2019 03:31 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Thu, 09 May 2019 03:31 AM IST
विज्ञापन
Husband beats his wife's and try killed in Meerut at Uttar Pradesh
थाने में तहरीर देते पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में तेजगढ़ी पुलिस चौकी के पास बुधवार को शराब के नशे में एक युवक ने अपनी पत्नी को बीच सड़क पर पीटा, बाल पकड़कर घसीटा। कपड़े फाड़ दिए और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। भीड़ ने युवक को दबोच लिया और मनचला समझकर जमकर पीटा। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी 20 जनवरी 2012 को दिल्ली के भजनपुरा निवासी युवक से हुई थी। शादी के छह महीने बाद से ही दंपती अलग-अलग रहने लगा। फिलहाल महिला मेरठ के गंगा प्लाजा में चार्टर्ड अकाउंटेंट के यहां जॉब कर रही है और जागृति विहार में किराए पर रहती है। बुधवार को महिला तेजगढ़ी चौराहे से पैदल ही कमरे पर जा रही थी। तेजगढ़ी चौराहे के पास उसका पति नशे की हालत में मिला। कुछ बातचीत हुई और फिर युवक ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। तभी वहां से गुजर रहे मेरठ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दुष्यंत तोमर और विवि की छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष मीनल गौतम ने यह देखा, तो रुक गए। विवि के नेताओं और भीड़ ने युवक को मनचला समझकर धुन दिया। सूचना पर मेडिकल पुलिस पहुंची और आरोपी को थाने भेज दिया। वहां से उसे घायल अवस्था में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। महिला ने पति के खिलाफ अपहरण और हत्या का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने रोते हुए बताया कि पति ने उसके कुछ फोटो भी फेसबुक पर वायरल करके बदनाम करने की कोशिश की है।
विज्ञापन


आशा ज्योति केंद्र पर हंगामा
गढ़ रोड निवासी महिला ने बुधवार को महिला हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी कि उसका पति, सास और ननद आएदिन बंधक बनाकर मारपीट करते हैं। इसके बाद मेडिकल कालेज स्थित आशा ज्योति केंद्र की टीम मौके पर पहुंची। महिला के पति को काउंसलिंग के लिए केंद्र पर बुलाया। दूसरा मामला नौचंदी क्षेत्र का था। यहां भी दंपती ने हंगामा करते हुए एक-दूसरे पर आरोप लगाए। इन्हें भी केंद्र पर काउंसलिंग के लिए लाया गया। इससे केंद्र पर करीब आधा घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। विवाद को सुलझाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed