{"_id":"69ef90be749db1c69a0acff5","slug":"husband-attacked-with-knife-after-witnessing-wife-in-objectionable-condition-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112155-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखने पर विवाद, पति पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखने पर विवाद, पति पर चाकू से हमला
विज्ञापन
सरधना। छुरी लगने पर घायल युवक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के एक मोहल्ला में सोमवार को एक युवक द्वारा अपनी पत्नी को घर में दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर हंगामा हो गया। इस बात पर हुए विवाद के बाद पत्नी ने पति पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
मोहल्ला निवासी युवक मजदूरी का कार्य करता है। सोमवार की दोपहर वह काम से घर लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। आरोप है कि दरवाजा खोलने पर उसने पत्नी को घर में मौजूद एक अन्य युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। युवक ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया, जबकि दूसरा युवक मौके से भाग गया।
इसके बाद दंपती के बीच विवाद बढ़ गया। युवक मामले की शिकायत थाने में करने के लिए तहसील चौराहे पर तहरीर लिखवा रहा था, तभी उसकी पत्नी वहां पहुंची और चाकू से उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक के पेट में गंभीर चोट आई और वह सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी। कई बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है।
मोहल्लेवासियों ने भी विरोध जताया
मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण मोहल्ले वालों ने भी विरोध जताया और आरोपी को देख लेने की धमकी दी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि आरोपी खुद को भाजपा का पदाधिकारी बताकर लोगों पर रौब जमाता है। आरोप है कि आरोपी ने दूसरे समुदाय की कई महिलाओं को अल्पसंख्यक मोर्चे में जोड़ने का झांसा देकर फंसाया हुआ है। वह मोहल्ले में महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने की बात कहकर झांसे में लेकर उनके साथ अवैध संबंध बनाता है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।