फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband and wife fight in front of police, uproar

पुलिस के सामने पति और पत्नी में मारपीट, हंगामा

Sun, 31 Oct 2021 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife fight in front of police, uproar
पुलिस के सामने पति और पत्नी में मारपीट, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को पति-पत्नी के बीच विवाद और हंगामा हो गया। दोनों में काफी देर तक मारपीट हुई। पुलिस के सामने ही दोनो पक्ष भिड़ते रहे और एक-दूसरे को धमकी दी। बाद में सिविल लाइन पुलिस ने दोनाें पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया।
हिमाचल के सोलन जिले में रहने वाला एक युवक इनकम टैक्स का एकाउंटेंट है। उसकी शादी 2019 में मोहनपुरी में रहने वाले आयुवेदिक डाक्टर की बेटी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। कई बार समझौता हुआ, लेकिन विवाद जारी रहा। मार्च 2019 में पत्नी अपने घर आ गई थी। इसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा।
विज्ञापन

शनिवार को दोनो पक्षों को सुनवाई के लिए पुलिस लाइन बुलाया गया था। सुनवाई के दौरान पुलिसकर्मियों के सामने पति-पत्नी और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद एकाउंटेंट ने पत्नी को पीटा तो विरोध में युवती पक्ष के लोगों ने भी पिटाई कर दी। थाने में काफी देर तक हंगामा चला। सब इंस्पेक्टर रामकुमार ने किसी तरह मामला शांत किया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन रमेंश चंद्र शर्मा का कहना है कि परिवार परामर्श केंद्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं दी गई है शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed