फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hungama during army recruitment

सेना भर्ती में अभ्यर्थियों का उत्पात 

Fri, 07 Jul 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Jul 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
hungama during army recruitment
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर और मेरठ जिले की सेना भर्ती में बृहस्पतिवार सुबह अभ्यर्थियों ने जमकर उत्पात मचाया। एंट्री के दौरान बेरिकेडिंग तोड़ डाली और पथराव कर दिया। पुलिस, पीएसी और सेना के जवानों ने अभ्यर्थियों को लाठी फटकार कर भगाया। पथराव में दो सेना के जवान और एक पीएसी का जवान घायल हो गया। सेना के एक जवान को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एहतियात के तौर पर भर्ती के आखिरी दिन शुक्रवार को सुरक्षा बढ़ाई गई है। 
विज्ञापन

शताब्दीनगर मैदान पर 29 जून से मेरठ और सहारनपुर मंडल समेत 13 जिलों की सेना भर्ती चल रही है। बृहस्पतिवार को बुलंदशहर जिले के स्याना तहसील और मेरठ जिले के अभ्यर्थियों के लिए सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक तकनीकी, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर, सैनिक ट्रेडमैन पद के लिए भर्ती थी। भर्ती निदेशक कर्नल रजनीश मेहता के मुताबिक सुबह करीब चार बजे 1600 मीटर दौड़ के लिए अभ्यर्थियों की एंट्री हो रही थी। तभी भीड़ की ओर से कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में सेना के दो जवानों को चोट आई है। एक जवान के सिर पर पत्थर लगा। उसे मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पीएसी का जवान घायल हुआ है। मामले को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया था। भर्ती के दौरान अक्सर पथराव की घटना हो जाती है। भीड़ और कभी-कभी बाहर होने वाले इस तरह की घटना कर देते हैं। इसलिए कोशिश रहती है कि मैदान के आसपास भीड़ को जमा न होने दिया जाए।
विज्ञापन


7103 दौड़े, 414 का होगा मेडिकल 
मेरठ और बुलंदशहर जिले के 12297 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 7103 दौड़ लगाने पहुंचे। 1048 लंबाई में बाहर हो गए। 414 मेडिकल के लिए क्वालीफाई किए हैं। शुक्रवार को भर्ती का अंतिम दिन है और मेरठ, बुलंदशहर जिले की भर्ती है। 29 और 30 जून की भर्ती बारिश के कारण स्थगित हो गई थी। वह सितंबर के पहले सप्ताह में होने की संभावना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed