फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Houses and walls collapsed due to torrential rain.

Meerut News: मूसलाधार बारिश से मकान, दीवारें गिरी

Fri, 10 Jul 2026 06:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 10 Jul 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Houses and walls collapsed due to torrential rain.
फलावदा। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गांव सनौता की दलित बस्ती में करीब 24 परिवार झोपड़ियां बनाकर रह रहे हैं। तेज बारिश के कारण इनकी झोपड़ियों में पानी भर गया है। दर्जनों मकानों की छतें और कई लोगों की दीवारें ढह गईं। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


कस्बे में राहिल, शमीम, शब्बो, गुलफाम, आरिफ, नफीस और पप्पू आदि के मकानों की दीवारें गिर गईं। बारिश के चलते कई लोगों के कच्चे मकान और झोपड़ियां भरभराकर ढह गईं, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ क्योंकि समय रहते कई परिवार सुरक्षित बाहर निकल आए थे। पीड़ित परिवारों में शामिल सुनीता देवी, संतोष देवी, सरिता, गीता, ओमवती, सुमन, सविता, कुसुम, इमला देवी, अंगूरवती, अमरपाल, संजय, जयप्रकाश, अर्जुन, ओमप्रकाश, अनिल, कपिल, बिट्टू और गुड्डू आदि ने बताया कि उनके घरों में पानी भर गया है। परिवारों ने सरकार से सुरक्षित स्थान और आर्थिक मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed