{"_id":"67db24b0f5b39746720c1ad5","slug":"hotel-owner-operator-and-manager-arrested-on-complaint-of-immoral-activities-in-a-sealed-hotel-mawana-news-c-40-1-smrt1041-108182-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सील लगे होटल में अनैतिक कार्य की शिकायत पर होटल मालिक, संचालक और मैनेजर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सील लगे होटल में अनैतिक कार्य की शिकायत पर होटल मालिक, संचालक और मैनेजर गिरफ्तार
विज्ञापन
मवाना। नहर पटरी पर सील होटल में चल रहे अनैतिक कार्य के संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल मालिक, संचालक और मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया। होटल में महिला के साथ आया व्यक्ति मौके से फरार हो गया था। उसके खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की है, लेकिन वह अभी हाथ नहीं आ सका है।
थाना मवाना के दरोगा ब्रजेश कुमार ने होटल मालिक मुकेश कामिल, होटल संचालक राजू सैनी और मैनेजर शाहिद व मीरापुर निवासी गुलफाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें दरोगा ने बताया कि 16 मार्च की रात गश्त पर थे। राष्ट्रीय हिंदू संघर्ष समिति के रजनीश रोहल, सतीश भारद्वाज द्वारा सूचना दी गई कि हस्तिनापुर रोड पर नहर पुल के पास एसडीएम और पुलिस द्वारा सील किए गए ओयो होटल की सील तोड़कर अनैतिक कार्य किया जा रहा है।
वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो पाया कि होटल पर लगी हुई सील टूटी हुई थी। होटल के संचालक व मैनेजर द्वारा होटल के कमरे में पैसा कमाने के उद्देश्य से औरतों को बुलाकर वेश्यावृत्ति कराई जा रही है। कमरे की तलाशी के दौरान होटल के पीछे की ओर बने कमरे में एक औरत मौजूद मिली। औरत से महिला उपनिरीक्षक प्रीति शर्मा ने पूछताछ की तो महिला ने पूछताछ की। महिला ने बताया कि वह तजपुरा की रहने वाली है। जबकि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि मीरापुर निवासी गुलफाम ने पैसे का लालच देकर बुलाया था। पुलिस ने होटल मालिक, संचालक व मैनेजर का चालान कर दिया। जबकि फरार आरोपी गुलफाम पुलिस के हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन
होटल के खिलाफ एसडीएम से शिकायत
मवाना। गांव पिलौना के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में पत्र देकर गांव के पास अवैध रूप से होटल संचालित होने और उसमें अनैतिक कार्य होने की शिकायत की है। गांव पिलौना निवासी राहुल, आकाश, सूरज, ओसाब, उमंग ने एसडीएम प्रतीक्षा सिंह के कार्यालय में दिए पत्र में बताया कि पिलौना के पास अवैध रूप से ओयो होटल संचालित हो रहा है। जहां अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं। इस होटल में संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इससे स्थानीय लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। 500 मीटर के दायरे में तीन स्कूल भी हैं। जिनमें एक लड़कियों का काॅलेज भी है। यदि होटल पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो कभी भी शांति भंग हो सकती है। इस संबंध में 12 फरवरी को भी एसडीएम को पत्र दिया था। जिसमें नायब तहसीलदार को जांच कर आख्या देने के आदेश दिए थे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।