फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hopes lost in search of only son, parents ask for euthanasia

Meerut News: इकलौते बेटे की तलाश में बुझी उम्मीदें, माता-पिता ने मांगी इच्छा मृत्यु

Mon, 13 Apr 2026 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Hopes lost in search of only son, parents ask for euthanasia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। मछरी गांव निवासी बूढ़े माता-पिता इकलौते बेटे की तलाश करते-करते थक गए हैं। कहीं भी सुनवाई नहीं होने पर दोनों टूट चुके हैं और दोनों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है।

पीड़ित इलम सिंह ने पत्र में बताया कि उनका 25 वर्षीय बेटा भूपेंद्र 30 जुलाई 2024 की शाम गांव के दो युवकों के साथ हरिद्वार कांवड़ लेने जाने की बात कहकर घर से निकला था। उस दिन के बाद से घर की चौखट जैसे उसकी राह तकते-तकते सूनी हो गई हैं। उक्त दोनों युवक तो लौट आए, लेकिन भूपेंद्र का अब तक कोई पता नहीं चला। परिवार ने बेटे की तलाश में हरसंभव प्रयास किए। हरिद्वार में पुलिस से गुहार लगाई, कई जगह भटकते रहे लेकिन कहीं से कोई उम्मीद की किरण नहीं मिली। दौराला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित रही। संदिग्ध युवकों से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया। मां आज भी दरवाजे पर नजरें टिकाए बैठी रहती हैं। हर आहट पर उन्हें लगता है कि शायद बेटा लौट आया हो। पिता का कहना है कि जब बेटा ही नहीं रहा तो उनके जीवन का कोई अर्थ नहीं बचा। दंपती ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और एसएसपी को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed