{"_id":"6abd249aa2ede6f88b0d7ba3","slug":"honoring-anganwadi-workers-and-women-meerut-news-c-72-1-mct1004-160268-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मातृशक्ति का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मातृशक्ति का सम्मान
Wed, 30 Sep 2026 08:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 30 Sep 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित करते कैंट विधायक अमित अग्रव
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को सर्वोदय कॉलोनी के गली नंबर-5, यादगारपुर, मेरठ कैंट स्थित अध्यात्म गुरु श्री मदन दास हॉल में आंगनवाड़ी सम्मान एवं मातृ सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति को सम्मानित किया।
विधायक ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक विकास के साथ-साथ मातृ एवं शिशु कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके समर्पण और सेवा से समाज की स्वस्थ एवं सशक्त नींव तैयार होती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, समर्पण और जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए सेवा भावना को और मजबूत करना है। इस अवसर पर राखी त्यागी, मंडल अध्यक्ष विजय सोनकर, मंडल अध्यक्ष भोपाल प्रजापति, पार्षद हर्षपाल आदि उपस्थित रहे।