फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Home with one and a half month old baby girl

डेढ़ माह की बच्ची को पैरों में रखकर घर

Sun, 10 Oct 2021 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Home with one and a half month old baby girl
डेढ़ माह की बच्ची को पैरों में रखकर घर
विज्ञापन

मोदीपुरम। कंकरखेड़ा थाने में शनिवार को शिकायत लेकर आए एक व्यक्ति ने डेढ़ माह की बच्ची को उसकी मां के पैरों में रख दिया और उसे घर चलने की मिन्नतें करता रहा, मगर महिला का दिल नहीं पसीजा। क्षेत्र के दायमपुर निवासी महिला की शादी दो वर्ष पहले कंकरखेड़ा के ही युवक से हुई थी। ससुरालियों का आरोप है कि शादी के बाद से महिला पति से विवाद करने लगी। कुछ दिन पहले डेढ़ माह की बच्ची को छोड़कर मायके चली गई। शनिवार को महिला कंकरखेड़ा थाने में समाधान दिवस पर पहुंची और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी। वहीं, महिला का पति भी थाने पहुंच गया और पत्नी से घर चलने की मिन्नतें कीं। इस दौरान पति ने डेढ माह की बच्ची को उसके पैरों पर भी रखा। लेकिन, महिला तहरीर देकर लौट गई। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed