{"_id":"5dc1e16d8ebc3e5b2f544276","slug":"home-invasion-mawana-news-mrt4521089175","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी फिरोज पुत्र शकील ने एक नामजद तथा 15 अज्ञात पर घर में घुसकर गालीगलौज कर जान से मारने की नीयत से फायर करने तथा पथराव करने का आरोप लगाया है।
मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी फिरोज पुत्र शकील ने बताया कि दोपहर 1.33 बजे किसी ने उसको मोबाइल पर कॉल करके धमकी दी। इसके कुछ समय उपरांत मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी आरोपी अपने साथ 15 अज्ञात युवकों को गालीगलौज करते हुए घर में घुस आया। आरोपियों पर जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचे से गोलियां चलाईं। जिसमें वह बाल-बाल बचा। नामजद आरोपी के साथ आए युवकों ने पथराव किया। उसने किसी प्रकार जान बचाई तथा यूपी 100 को फोन किया। पुलिस को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। भागते आरोपियों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया। वह तथा उसका परिवार वारदात से भयभीत है। वे अप्रिय वारदात को अंजाम दे सकते हैं। थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।