फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Home Guard recruitment exam today, 1.20 lakh candidates will appear at 43 centres

Meerut News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज, 43 केंद्रों पर 1.20 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sat, 25 Apr 2026 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Home Guard recruitment exam today, 1.20 lakh candidates will appear at 43 centres
मेरठ..कंवलजीत..होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने के लिए आये परीक्षार्थी सिटी रेलवे स्टेशन पर आराम करत
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े केंद्र मेरठ में 25 से 27 अप्रैल तक 43 परीक्षा केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें 1.20 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा कड़ी रहेगी। वहीं, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए केंद्रों के आसपास अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


जिला होमगार्ड कमांडेंट सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि तीनों दिन परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली शाम 3:00 से 5:00 बजे तक चलेगी। हर पाली में 20,064 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

तीन दिनों में कुल एक लाख 20 हजार 384 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। केंद्राें पर एक घंटे पहले प्रवेश शुरू होगा। प्रवेश पहले सघन चेकिंग की जाएगी। पगड़ी, घड़ी, गैजेट आदि पर प्रतिबंध रहेगा। हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। पुलिस लाइन में बनाए गए कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए अतिरक्त पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed