फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hindu Yuva Vahini came out in support of the encounter in srdhana

मुठभेड़ के समर्थन में उतरी हिन्दू युवा वाहिनी, कहा- पुलिस पर कार्रवाई हुई तो करेंगे आंदोलन

Fri, 30 Nov 2018 02:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 30 Nov 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
Hindu Yuva Vahini came out in support of the encounter in srdhana
हिंदू युवा वाहिनी - फोटो : SELF
यूपी के मेरठ  सरधना पुलिस द्वारा सरूरपुर थाना क्षेत्र में की गई गौ तस्करों के साथ मुठभेड़ के मामले में अब हिंदू संगठन पुलिस के पक्ष में उतर आए। हिंदू युवा वाहिनी व विश्व हिंदू परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने पुलिस के खिलाफ कोई भी कार्रवाई की तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे। इसी प्रकरण को लेकर संगठनों ने एसएसपी अखिलेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


सरधना पुलिस और गौ तस्करों के बीच 28 नवंबर को मुठभेड़ हुई थी। जिसमें पुलिस टीम ने सरधना थाना क्षेत्र के द्रोण पब्लिक स्कूल से गौ तस्करों की गाड़ी का पीछा किया। 10 किलोमीटर चलने के बाद सरूरपुर थाना क्षेत्र में गौ तस्कर अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गए थे, इस बीच पुलिस और गौ तस्करों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चली। 
विज्ञापन

जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें इरशाद निवासी मुजफ्फरनगर को गोली लगना पाया गया था, अस्पताल में भर्ती कराया तो उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में कुछ मुस्लिम संगठन एनकाउंटर को फर्जी बताकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अंकित शर्मा, कार्यकर्ता किशन शर्मा, ऋषभ चंद्रा, ईशान कुमार, लोकेश प्रताप, ध्रुव सिंह, मनोज आदि दर्जनों लोग एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे और उन्होंने मुठभेड़ को सही बताते हुए एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की। 

इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री गोपाल शर्मा के नेतृत्व में बलराज डूंगर, राजकुमार डूंगर, मधुबन पवार, अवनीश गोयल, एसएसपी से मिले और मुठभेड़ को सही बताया। हिंदू संगठनों का कहना है कि जब गौ तस्कर पुलिस को मारते हैं तो कोई भी संगठन सामने आकर आंदोलन की बात नहीं करता अब गौ तस्कर मारा गया है तो फर्जी मुठभेड़ बताई जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed