{"_id":"5fee17ce8ebc3e3e8205db34","slug":"high-security-arrangements-have-been-made-in-the-city-of-meerut-on-the-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पांच जोन और 12 सेक्टर में बंटा मेरठ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पांच जोन और 12 सेक्टर में बंटा मेरठ शहर
Fri, 01 Jan 2021 01:33 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 01 Jan 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
मेरठ पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं। मेरठ शहर को पांच जोन, 12 सेक्टर व 62 सबसेक्टर में बांटकर गुरुवार सुबह से ही होटलों में चेकिंग अभियान चलाया गया। आरएएफ और पुलिस बल तैनात किया गया, जो शुक्रवार को भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मायावती के खिलाफ कही ये बड़ी बात, पार्षद निक्कू को पार्टी से किया गया निष्कासित
विज्ञापन
एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए होटलों में गुरुवार को चेकिंग अभियान चला। पार्टी को देखते हुए होटल मैनेजर और मालिकों से उनके यहां इंतजामों की जानकारी ली गई। पांच कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ लगी है। जो शहर में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों में निगरानी करेगी। यह ड्यूटी शुक्रवार को भी लागू रहेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: होटल में रंगरलियां मना रहे थे प्रेमी जोड़े, पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, देखिए तस्वीरें
एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि नए साल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 22 क्यूआरटी हैं, जोकि शहर में गश्त कर रही हैं। एसपी सिटी और सीओ शहर का निरीक्षण कर रहे हैं। बाजारों में भी सुरक्षा के इंतजाम हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/