फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   heavy traffic jam due to rapid rail construction work and repair of Maliana bridge in Meerut

दस दिन और झेलिए जाम : मेरठ में रैपिड रेल निर्माणकार्य और मलियाना पुल की मरम्मत से हो रही परेशानी

Sun, 20 Jun 2021 12:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 20 Jun 2021 12:45 PM IST
सार

परतापुर में रैपिड रेल का निर्माण कराने वाली कंपनी ने सड़क पर गड्ढे खोद रखे हैं, जिसके चलते दिल्ली रोड पर दोनों तरफ ही ट्रैफिक बाधित हो रहा है।

विज्ञापन
heavy traffic jam due to rapid rail construction work and repair of Maliana bridge in Meerut
मेरठ में जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहरवासी दस दिन और जाम की समस्या से जूझने के लिए तैयार हो जाएं। क्योंकि ट्रैफिक पुलिस के पास समस्या का कोई समाधान नहीं है। शिकायतों के बाद भी पुलिस ने कोई कार्ययोजना नहीं बनाई है। वैसे तो शहर में पहले से ही जाम की समस्या थी, लेकिन मलियाना पुल की मरम्मत के कारण अब अधिक परेशानी हो रही है। शहर का पूरा ट्रैफिक दिल्ली रोड पर आ गया है। शनिवार को भी शहर में कई जगह जाम लगा। कोरोना कर्फ्यू के बाद भी हापुड़ रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। 

विज्ञापन


दिनोंदिन शहर में जाम की स्थिति और भी भयावह होती जा रही है। दिल्ली रोड पर सुबह से शाम तक लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस भी अब हाथ खड़े कर रही है कि जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए उनके पास कोई समाधान नहीं है।
विज्ञापन


सुबह 9:00 बजते ही जाम लगना शुरू हो जाता और शाम तक स्थिति बेकाबू हो जाती है। जाम में फंसे लोग पुलिस को फोन करते हैं तो वह कोई निस्तारण नहीं कर पाती है। पुलिस का दावा है कि दिल्ली रोड पर रैपिड रेल का निर्माण व बागपत रोड पर मलियाना फ्लाईओवर का निर्माण चलने के कारण सुबह से भीषण जाम लग जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परतापुर में रैपिड रेल का निर्माण कराने वाली कंपनी ने सड़क पर गड्ढे खोद रखे हैं, जिसके चलते दिल्ली रोड पर दोनों तरफ ही ट्रैफिक बाधित हो रहा है। एसपी ट्रैफिक ने इसके बारे में डीएम को अवगत करने की बात कही है। 10 दिन तक समाधान के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। 

यहां अधिक लग रहा जाम 
बेगमपुल से जाम लगना शुरू होता है। इसके बाद रोडवेज बस अड्डा, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा पर जाम की स्थिति बनती है। शारदा रोड पर भी इन दिनों अधिक परेशानी हो रही है। बहादुर मोटर के कट पर भी भीषण जाम लगता है, क्योंकि यहां पर टीनी नगर से ट्रक आते हैं। इसके बाद नवीन मंडी के पास वाले कट पर भी जाम की समस्या बनती हैं। यहां एक दो जगह तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, बाकी जगह व्यवस्था रामभरोसे ही रहती है। 

दिल्ली रोड पर रैपिड रेल का और बागपत रोड पर मलियाना फ्लाईओवर का निर्माण जाम लगने की असली वजह है। अभी 10 दिन तक और लोगों को जाम से जूझना पड़ेगा। ट्रैफिक पुलिस दिल्ली रोड पर लगाई हुई है। - जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed