UP: झाड़ू लगवाने के मामले में प्रधानाध्यापिका निलंबित, बीईओ कार्यालय में किया अटैच, वायरल हुआ था वीडियो
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में झाड़ू लगवाने के मामले में प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। छात्र-छात्राओं से कार धुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में प्राथमिक विद्यालय भिक्की में छात्र-छात्राओं से झाडू लगवाने और कार धुलवाने के मामले में प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए शुभम शुक्ला ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधानाध्यापिका पुष्पलता कश्यप को जानसठ बीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया है।
सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भिक्की का एक वीडियो नौ मई को वायरल हुआ था। जिसमें कुछ स्कूली बच्चे विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाते और साफ-सफाई करते दिख रहे थे। दूसरी तरफ तीन से चार बच्चे एक कार को धो रहे थे। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए बीएसए शुभम शुक्ला ने खंड शिक्षा अधिकारी सदर ध्यानचंद को जांच सौंपी थी।
वहीं, इस मामले में बीईओ ने जांच कर आख्या प्रेषित की थी। उधर, प्रधानाध्यापिका पुष्पलता कश्यप ने अपने जवाब में लिखा था कि विद्यालय के ही एक सहायक अध्यापक ने साजिशन यह वीडियो बनाई है। जिसे वायरल कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: Murder In Saharanpur: युवक की हत्या कर शव ईंख के खेत में फेंका, नहीं हो सकी पहचान, जेब में मिला ये सामान
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने कहा कि बीईओ ध्यानचंद की जांच आख्या और प्रधानाध्यापिका के स्पष्टीकरण व जवाब सुनने के बाद प्रधानाध्यापिका पुष्पलता को दोषी मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। इसकी आगे की जांच के लिए बीईओ जानसठ को जांच सौंपी गई है। साथ ही प्रधानाध्यापिका के प्रार्थना पत्र की जांच बीईओ सदर ध्यानचंद से कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें: Meerut: हाईवे पर सीओ के बेटे पर जानलेवा हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस