फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Head Constable injured in road accident undergoes leg surgery.

Meerut News: सड़क हादसे में घायल हेडकांस्टेबल के पैर की हुई सर्जरी

Tue, 23 Jun 2026 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Head Constable injured in road accident undergoes leg surgery.
-20 जून को कारोबारी के बेटों ने छह पुलिसकर्मियों व एक होमगार्ड को मारी थी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर 20 जून की देर रात कार से रेस लगा रहे सुपरटेक पाम ग्रीन कॉलोनी निवासी कारोबारी रमन जोली के बेटे नमन व अमन ने छह पुलिसकर्मियों व एक होमगार्ड को टक्कर मार दी थी। हादसे में पुलिसकर्मी अजय, लोकेंद्र, कपिल भाटी, सतेंद्र, विक्रम, रविंद्र मलिक व होमगार्ड राजेश घायल हो गए थे। हादसे में हेड कांस्टेबल रविंद्र के बाएं पैर में गंभीर चोट आई थी। रविवार को हेड कांस्टेबल के पैर का ऑपरेशन हुआ था। उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया था कि शनिवार रात करीब ढाई बजे दिल्ली रोड पर माधवपुर के पास बने हनुमान मंदिर के पास पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। आरोपी भाई दिल्ली चुंगी की ओर से तेज रफ्तार में रेस लगाते हुए आ रहे थे। आरोप है कि इसी बीच आरोपी चालक नमन ने जान से मारने की नीयत से पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से मौके पर मौजूद छह पुलिसकर्मी व एक होमगार्ड घायल हो गए थे। हादसे में पुलिस जीप व दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी। आरोपी चालक का भाई अमन पीछे से आया और उसे लेकर मौके से भागने लगा था। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे थे। लोगों ने आरोपियों को घेर लिया और पिटाई कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को भीड़ से बचाकर पकड़ लिया था।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल अजय की तहरीर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी थी। सीओ ब्रह्मपुरी का कहना है कि हेड कांस्टेबल के स्वास्थ पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed