फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hazi galla assets will seeze now

हाजी गल्ला की दस करोड़ रूपये की संपत्ति और चिन्हित, होगी कुर्क

Sun, 28 Nov 2021 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
hazi galla assets will seeze now
हाजी गल्ला की 10 करोड़ की संपत्ति और चिह्नित, जल्द होगी कुर्क
विज्ञापन

मेरठ। लग्जरी वाहनों का कटान करने वाले हाजी गल्ला की अभी और संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई लालकुुर्ती पुलिस कर रही है। अब वेस्ट एंड रोड पर गल्ला के गोदाम को कुर्क करने के लिए रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जल्द ही डीएम को रिपोर्ट भेजकर इसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। पुलिस के अनुसार इस गोदाम की अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपये है। कैंट की जमीन होने के कारण पुलिस ने कैंट बोर्ड से भी संपर्क किया है।
हाजी गल्ला और उसके बेटों के खिलाफ गैंगस्टर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में गल्ला और उसके बेटों को जेल भी भेजा गया था। पुलिस ने पटेल नगर और सोतीगंज का मकान जब्त कर लिया था। वेस्ट एंड रोड के गोदाम के बारे में अब जानकारी मिली है। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी को भेजी है। जल्द ही यह गोदाम कुर्क की कार्रवाई की जाएगी। थाना पुलिस का कहना है कि मुकदमे की विवेचना चल रही है, इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन

--
इकबाल कबाड़ी की चल रही है घेराबंदी
इकबाल कबाड़ी की घेराबंदी के लिए सदर बाजार पुलिस और सर्विलांस की टीम जुटी हुई है। अभी तक इकबाल कबाड़ी का सुराग पुलिस को नहीं लग सका है। इकबाल कबाड़ी की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस का भी सहारा ले रही है जबकि मुखबिर तंत्र को भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हाजी गल्ला की मकानों की कुर्की तो हो चुकी है। अभी उसके वेस्ट एंड रोड के गोदाम की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही कुर्क कर दिया जाएगा।
विनीत भटनागर एसपी सिटी मेरठ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed