फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hastinapur: Hard work paid off… At the age of 59, former minister passed 12th

UP Board Result: 59 की उम्र में इंटर पास करने वाले पूर्व मंत्री का ऐसा रहा राजनीतिक सफर, 12 घंटे करते थे पढ़ाई

Wed, 26 Apr 2023 12:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 Apr 2023 12:08 AM IST
सार

UP Board Result 2023 : पूर्व मंत्री ने 59 साल की उम्र में 12वीं कक्षा पास की है। जानिए पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि का राजनीतिक सफर कैसा रहा है।

विज्ञापन
Hastinapur: Hard work paid off… At the age of 59, former minister passed 12th
पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सरकार में मंत्री रहे और हस्तिनापुर से दो बार विधायक रह चुके प्रभुदयाल वाल्मीकि ने 59 साल की उम्र में कक्षा 12 की परीक्षा द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण कर ली है। उनका कहना है कि सीखने और पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती। बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की किताबों से प्रेरणा लेने के बाद उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्हें इस बात की खुशी है कि उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई। अब उनका इरादा एलएलबी करने का है।

विज्ञापन


वाल्मीकि ने बताया कि उन्होंने रसायन विज्ञान में 76 अंक प्राप्त किए हैं। जब नामांकन करते थे तो उसमें हाई स्कूल लिखने में शर्म महसूस होती थी। इसी दौरान उन्होंने बाबा साहब की किताबें पढीं। इससे शिक्षा और संघर्ष की प्रेरणा मिली। इसलिए उन्होंने दसवीं से आगे की शिक्षा के लिए मेहनत की। उन्होंने अपने शिक्षकों और अन्य सहयोगियों का आभार जताया। वाल्मीकि के इस अनूठे प्रयास की हर कोई सराहना कर रहा है। ऐसे अन्य कई नेताओं के लिए भी यह प्रेरणादायक है।
विज्ञापन


10 से 12 घंटे तक भी की पढ़ाई
कोरोना काल में भी वह एकांत में 12-12 घंटे किताबें पढ़ते थे। इस बार किसी चुनाव में सक्रिय नहीं रहे तो पूरा मन पढ़ाई में लगाया। यह सिलसिला अब आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Board 12th Result: संघर्ष की कहानियां, मेरठ के तीन छात्रों ने रचा इतिहास, डॉक्टर तो कोई बनना चाहता है अफसर

बड़े बेटे हैं दिल्ली विवि में प्रोफेसर
प्रभुदयाल वाल्मीकि के बड़े बेटे राजन गहलौत दिल्ली विश्वविद्लाय में प्रोफेसर हैं, जबकि छोटे बेटे राहुल गहलौत की पैथोलोजी लैब है।

यह भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result Live: यहां आसानी से देखें रिजल्ट, 10वीं-12वीं के टॉपरों ने रचा इतिहास, हर तरफ जश्न

यह रहा राजनीतिक सफर
हस्तिनापुर विधानसभा से वह 2002 से 2007 तक विधायक रहे। इसके बाद वर्ष 2012 से 2017 तक विधायक रहे। वह रेशम उद्योग राज्यमंत्री के पद पर भी आसीन रहे। वर्ष 2017 के बाद भाजपा सरकार बहुमत में आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed