फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Haryanvi Song 52 gaj ka daman gets millions of views, Baghpat singer renuka panwar hit the internet

‘52 गज का दामन’ गाने से यूपी की बेटी ने मचाई धूम, हर शादी में लोगों की पहली पसंद बना गीत

Mon, 14 Dec 2020 05:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 14 Dec 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Haryanvi Song 52 gaj ka daman gets millions of views, Baghpat singer renuka panwar hit the internet
renuka panwar singer - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद खेकड़ा की होनहार गायिका रेणुका पंवार ने हरियाणवी गीत ‘52 गज का दामन’ से देशभर में धूम मचा दी है। पंवार के गाने को अब तक 1.5 मिलियन लोग पसंद कर चुके हैं। शादी समारोह में डीजे पर रेणुका का गाना लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।
विज्ञापन


हरियाणवी और पंजाबी सिनेमा में होनहार रेणुका पंवार ने अपनी पहचान बनाई है। शादियों के शुभ मुहूर्त के सीजन में रेणुका का गाना ‘52 गज का दामन’ लोगों की पहली पसंद बन गया। अब तक गाने को 1.5 मिलियन से अधिक लोग पसंद कर चुके हैं।
विज्ञापन


रेणुका के भाई विक्की पंवार ने बताया कि हरियाणवी स्टार अमर जाजी और प्रांजल दहिया ने अभिनय किया है। गाने को लिखा है ‘गजबन पानी न चाली’ के गीतकाेर सोनीपत निवासी मुकेश जाजी ने। म्यूजिक भी अमन जाजी ने ही दिया है। गाने को रिकॉर्ड करते हुए वक्त ही टीम को पूरी उम्मीद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपने को पूरा करने के लिए संघर्ष
रेणुका पंवार का कहना है कि उसका सपना बॉलीवुड के लिए गाना है। अभी तक के सफर से वह संतुष्ट है। बहुत सारे लोग मिले हैं, जिन्होंने आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इंटरनेट की दुनिया पर अब बहुत सारे प्लेटफार्म है, जहां अवसर मिलते हैं। बेटियां तब आगे बढ़ेंगी, जब परिवार साथ देंगे। मेरे परिवार ने बहुत साथ दिया है।

‘डीजे बजवा दूंगी-थ्री’ भी ट्रेंड कर रहा
शादी समारोह में धूम मचा रहे ‘52 गज का दामन’ के साथ ही रेणुका का दूसरा गाना ‘डीजे बजवा दूंगी-थ्री’ भी ट्रेंड कर रहा है। रेणुका पंवार ने बताया कि रविवार को यह गाना देश में तीसरे स्थान पर रहा है।

यह भी पढ़ें:  अभिनेता मनोज वाजपेयी बताएंगे यूपी के गांव सिनौली के अतीत कही कहानी, महाभारत के रहस्यों से उठेगा पर्दा

बचपन के शौक से मिली पहचान
भाई विक्की पंवार का कहना है कि रेणुका को बचपने से ही गुनगुनाने का शौक था। त्योहारों पर वह भजन गाती थी, इसके अलावा स्कूली कार्यक्रमों में उसकी आवाज को खूब पसंद किया जाता था। शुरूआत में उसने गाने की इच्छा जाहिर की तो उसकी कम उम्र देखकर परिवार सकते में आ गया, लेकिन फिर साथ देने का फैसला किया।

सफलता के पीछे लंबा संघर्ष और इंतजार करना पड़ा। इंडियन आइडियल देखकर उसे गायिकी का शौक चढ़ा। ‘52 गज का दामन’ से मिली कामयाबी रेणुका के करियर में नया मोड़ साबित होगी। इस गीत से रेणुकाको नई पहचान मिली है।

इन्होंने की सराहना
रेणुका पंवार की सुरीली आवाज को अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अभिनेता गोविंदा, राजेंद्र खरकिया, दिलेर खरकिया, सपना चौधरी, हंसराज रेहलन, सलीम जैदी, मुकेश जाजी आदि ने भी सराहा है।  सभी ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed