फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Harassed for Dowry, husband living abroad has given triple talaq

पहले दहेज के लिए की मारपीट, फिर विदेश में रह रहे पति ने फोन से दिया तीन तलाक

Sat, 17 Mar 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 17 Mar 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
Harassed for Dowry, husband living abroad has given triple talaq

सुप्रीम कोर्ट द्वारा तीन तलाक को गैर कानूनी करार दिए जाने के बाद भी आए दिन तीन तलाक के मामले सामने आ रहे हैं। यूपी के सहारनपुर में एक महिला को पहले तो दहेज के लिए उत्पीड़न किया गया, फिर ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया और बाद में सऊदी अरब में रह रहे उसके पति ने फोन पर उसे तीन तलाक दे दिया।

विज्ञापन


पुलिस में मामला दर्ज कराया तो आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। सवा साल के बच्चे को गोद में उठाए बेहट थाना क्षेत्र की महिला अब आरोपियों पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रही है। थाना बेहट के गांव रोगला हथौली निवासी इरफान की पुत्री कौसर का कहना है कि उसका विवाह 28 मार्च 2015 को चिलकाना के टोडरपुर गांव निवासी हाकम के साथ हुआ था।
विज्ञापन


कौसर ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुरालियों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। ससुराल में दो लाख रुपये एवं कार की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न किया गया। उसके साथ मारपीट की जाने लगी। उसके साथ उसके ससुरालियों द्वारा अभद्रता की जाने लगी। उसने विरोध किया तो उसके देवर बिलाल, अनस, सास इफरोज एवं पति हाकम ने उसके साथ मारपीट की और 17 अक्तूबर को उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने थाना चिलकाना में आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट एवं अभद्रता का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि चिलकाना पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद उसका पति सऊदी अरब चला गया। उसका वहां से फोन आया। फोन पर उसके साथ गाली गलौज की गई और उसे फोन पर ही तीन बार तलाक दे दिया। उससे कहा कि उसका उससे अब कोई संबंध नहीं है, उसके बेटे को वह उसके यहां पहुंचा दे। इस संबंध में कौसर ने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed