फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hanuman Chalisa recitation in the complex after Namaz

नमाज के बाद कॉम्प्लेक्स में हनुमान चालीसा का पाठ

Tue, 26 Jul 2022 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Chalisa recitation in the complex after Namaz
नमाज के बाद कॉम्प्लेक्स में हनुमान चालीसा का पाठ
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित एस-टू-एस स्क्वॉयर कॉम्प्लेक्स में रविवार को नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार दोपहर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसकी जानकारी पर नौचंदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और संगठन के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही और प्रवीण कौशिक को हिरासत में ले लिया।

रविवार को कॉम्प्लेक्स में नमाज पढ़ते युवक का वीडियो भाजपा नेता दिग्विजय सिंह ने डीजीपी और मेरठ पुलिस प्रशासन को भी ट्वीट किया था। यह ट्वीट और वीडियो वायरल हो गया था। बताया गया है कि यह वीडियो गढ़ रोड स्थित एस-टू-एस स्क्वॉयर कॉम्प्लेक्स का है। सोमवार दोपहर हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही अपने साथी अनुज मित्तल, प्रवीण कौशिक और कमल खटीक के साथ कॉम्प्लेक्स में पहुंचे और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र कुमार सिंह सचिन सिरोही को हिरासत में लिया। इसके बाद सीओ सिविल लाइन देवेश कुमार और एसडीएम भी कॉम्प्लेक्स पहुंचे। वहीं एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि कॉम्प्लेक्स में नमाज पढ़ने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है। वहीं देर रात सचिन सिरोही और प्रवीण कौशिक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed