फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Haji Yakub Qureshi says after release from jail it was a bad time that left

UP: जेल से रिहाई के बाद याकूब कुरैशी की बिगड़ी तबीयत, बोले-बुरा वक्त था; निकल गया, मिलने वालों का लगा तांता

Sun, 03 Sep 2023 02:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Sep 2023 02:12 PM IST
सार

अवैध मीट फैक्टरी संचालन और गैंगस्टर के मामले में सात महीने 26 दिन जेल में रहने के बाद पूर्व मंत्री हाजी याकूब अपने घर पहुंच चुके हैं। उनसे मिलने वालों का उनके आवास पर तांता लगा हुआ है। बताया गया कि हाजी याकूब की तबीयत भी बिगड़ गई, फिलहाल वह अपने आवास पर ही चिकित्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
Haji Yakub Qureshi says after release from jail it was a bad time that left
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के सरायबहलीम स्थित आवास पर शनिवार सुबह से ही रिश्तेदाराें और मिलने वालों का तांता लगा रहा। लोगों से मिलकर याकूब कुरैशी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि बुरा वक्त था लेकिन आप सभी की दुआओं से यह गुजर गया।

विज्ञापन


31 मार्च 2022 को हापुड़ रोड स्थित अलीपुर में याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी में पुलिस ने छापा मारकर अवैध तरीके से मीट पैकिंग करते हुए 10 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फैक्टरी से करीब पांच करोड़ रुपये कीमत का मीट बरामद किया था। याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटा इमरान, फिरोज, मैनेजर मोहित त्यागी सहित सात आरोपी फरार हो गए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Accident: ड्यूटी पर तैनात सिपाही को रोडवेज बस ने कुचला, 20 मीटर तक घसीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

11 नवंबर को पुलिस ने याकूब और उनके परिवार पर खरखौदा थाने में गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत किया था। इसके बाद नवंबर 2022 में फिरोज ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। छह जनवरी 2023 को याकूब और इमरान को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर किया था।

याकूब को सोनभद्र, इमरान को बलरामपुर और फिरोज को सिद्धार्थनगर जेल में भेजा गया था। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद देर रात याकूब कुरैशी मेरठ पहुंचे थे।

शनिवार सुबह से ही उनसे मिलने लोगों और रिश्तेदारों का तांता लगा रहा। उनसे मिलने दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मौलाना कासिम नोमानी और वक्फ दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना सूफियान भी पहुंचे।

दोपहर के बाद बिगड़ी तबीयत
बड़े बेटे इमरान याकूब ने बताया कि दोपहर बाद पिता की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें डाॅक्टर देखने घर आए थे। उन्हें इंसुलिन दी है। फिलहाल तबीयत ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed