{"_id":"61d0b6479d5eac7c3435a623","slug":"haji-izlal-s-driver-blew-up-a-kiosk-kept-outside-the-kotwali-city-news-mrt571692718","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजी इजलाल के चालक ने कोतवाली के बाहर रखा खोखा उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजी इजलाल के चालक ने कोतवाली के बाहर रखा खोखा उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाजी इजलाल के चालक ने कोतवाली के बाहर रखा खोखा उड़ाया
मेरठ। गुदड़ी बाजार के चर्चित तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी हाजी इजलाल के चालक ने शनिवार रात शहर कोतवाली के बाहर रखा खोखा उड़ा दिया। गनीमत रही कि खोखा संचालक चपेट में नहीं आया। वरना बड़ा हो सकता था। वारदात कर आरोपी फरार हो गया। खोखा संचालक ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस से बचने के लिए कार को तेज गति से दौड़ाया गया था, इसलिए हादसा हुआ है।
शास्त्रीनगर निवासी विजय कुमार शर्मा शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे अपना खोखा बंद कर रहे थे। तभी बुढ़ानागेट की ओर से तेज रफ्तार कार ने खोखे में जोरदार टक्कर मार दी। खोखा तहसनहस हो गया। गनीमत रही कि विजय वहां मौजूद नहीं थे। हादसे के बाद कार का चालक फरार हो गया। तेज आवाज सुनकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी बाहर की ओर दौड़े। तभी बुढ़ानागेट चौकी पुलिस भी आ गई। बताया जा रहा है कि कार तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी हाजी इजलाल का चालक चला रहा था। वह बुढ़ाना गेट पुलिस से बचने के लिए भाग रहा था। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।