{"_id":"68b72b672cc409b25d041429","slug":"gulfam-murder-case-two-sons-and-daughter-in-law-made-him-unconscious-then-strangulated-2025-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुलफाम हत्याकांड: दो बेटों और पुत्रवधू ने बेहोश किया, फिर रस्सी से गला घोंटकर मार डाला, सामने आई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलफाम हत्याकांड: दो बेटों और पुत्रवधू ने बेहोश किया, फिर रस्सी से गला घोंटकर मार डाला, सामने आई ये वजह
Tue, 02 Sep 2025 11:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:07 PM IST
सार
Meerut News: जानी थाना गांव के गांव सिसौला बुजुर्ग में 31 अगस्त को चारपाई पर गुलफाम का शव मिला था। दूसरी पत्नी ने पुलिस से शिकायत की। पोस्टमार्टम कराया, तो गर्दन की हड्डी टूटी मिली थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार गुलफाम के दोनों बेटे और पुत्रवधू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव सिसौला बुजुर्ग में गुलफाम (50) की हत्या उसकी पहली पत्नी के दो बेटों अर्सलान, फरदीन और अर्सलान की पत्नी शहजादी ने कोल्डड्रिंक में नींद की गोली देने के बाद रस्सी से गला घोंटकर की थी। जानी थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस का कहना है कि गुलफाम ने जमीन बेचकर दूसरी पत्नी की बेटियों की शादी करने के लिए कहा था। इसके अलावा अन्य बातों से भी आरोपी नाराज थे। इसके चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा के मुताबिक जानी थाना क्षेत्र के गांव सिसौला कला निवासी गुलफाम का शव 31 अगस्त को उनके घर के बरामदे में चारपाई पर मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि गुलफाम की मौत गला दबाकर की गई थी। जांच के बाद मंगलवार को पुलिस ने गुलफाम के बेटे अर्सलान, फरदीन और अर्सलान की पत्नी शहजादी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज न कराने के कारण हुई थी पत्नी की मौत
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि खेती करने वाले गुलफाम की पहली पत्नी सीमा के पांच संतान हैं। दूसरी पत्नी गुलिस्ता से गुलफाम के चार संतान हुईं। गुलफाम की पहली पत्नी के बच्चों अर्सलान, फरदीन के अनुसार गुलफाम अपनी पहली पत्नी सीमा को मारता पीटता था। वह बच्चों को खाना भी नहीं देता था और उन्हें प्रताड़ित करता था। पहली पत्नी सीमा की ठीक से इलाज न कराने के कारण 15 वर्ष पहले मौत हो गई थी। उस समय बच्चे छोटे थे।
गुलफाम ने गुलिस्ता से दूसरा निकाह कर लिया था। दूसरी पत्नी से गुलफाम के तीन बेटी व एक बेटा है। गुलफाम दूसरी पत्नी के बच्चों को ही प्यार करता था। सीमा के बच्चों पर ध्यान नहीं देता था और मारपीट करता था।

दूसरी पत्नी के साथ नए मकान में रहने की कहता था गुलफाम
एसपी देहात ने बताया कि मृतक गुलफाम दूसरी पत्नी गुलिस्ता की दो पुत्री फरीन व सानिया की शादी अपनी जमीन बेचकर करना चाहता था। बचे हुए पैसों से दूसरी जगह मकान बनाकर दूसरी पत्नी के साथ रहने की बात करता था। पहली पत्नी के बच्चों को कुछ भी देने से मना करते थे। इस बात पर गुलफाम की पहली पत्नी सीमा के पुत्र अर्सलान व फरदीन और अर्सलान की पत्नी शहजादी नाराज थे।

साजिश रचकर की हत्या
30 अगस्त की रात को अर्सलान, उसकी पत्नी शहजादी और फरदीन ने पिता गुलफाम को कोल्डड्रिंक में नींद की गोली मिलाकर पिला दी। गुलफाम बेहोश हो गया। रात में बेहोशी की हालत में गुलफाम की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि अर्सलान, उसकी पत्नी शहजादी और फरदीन ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद कर ली है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

चुपचाप शव दफनाना चाहते थे हत्यारोपी
गुलफाम की हत्या के बाद आरोपी बेटों ने चर्चा फैला दी कि उनकी अचानक मौत हुई है। इसके बाद हत्यारोपी बेटे फरदीन और अर्सलान पिता के शव को जल्द दफनाना चाहते थे। मगर दूसरी पत्नी के बच्चों ने इसकी विरोध किया। इसी बीच मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना जानी पुलिस को दे दी।

पुलिस मौके पर पहुंची, तब भी हत्यारोपी बेटे कानूनी कार्रवाई से इन्कार करते रहे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो शरीर पर चोट आई और मौत का कारण रस्सी से गला दबाना और गर्दन की हड्डी टूटना आया। मंगलवार को हत्या स्पष्ट होने पर पुलिस ने गुलफाम की दूसरी पत्नी गुलिस्ता की ओर से हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज किया और दोनों बेटों और पुत्रवधू को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।