फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guldar hunted the calf

Meerut News: गुलदार ने बछड़े का किया शिकार

Sun, 27 Aug 2023 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Guldar hunted the calf
बिजनौर, हीमपुर दीपा। मारुफपुर गांव के जंगल में गुलदार ने बछड़े को अपना शिकार बनाया। जिसके बाद डर के मारे किसान बिना चारे के वापस घर लौट आए। वहीं लोगों ने वन विभाग की टीम से पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव मारूफपुर के किसान महेंद्र चिकारा, विजय सिंह अरविंद राहुल आदि शनिवार की सुबह जंगल में पशु चारा लेने गए थे। जहां महेंद्र सिंह के खेत के पास दो गुलदार और उनके शावक देखे। इन गुलदारों ने वहां चर रहे बछड़े को दबोच लिया और गन्ने के खेत में ले गए। घटना के बाद भयभीत किसान वापस अपने घर लौट गए और इकट्ठा होकर महेंद्र सिंह के खेत पर पहुंचे। जहां गोवंश के अवशेष मिले और पास में ही गुलदार व शावकों के पैरों के निशान दिखाई दिए। सूचना पर वन विभाग के रेंजर दुष्यंत मवी चांदपुर ने टीम के साथ पहुंचकर ग्रामीणों से जंगल में न जाने की सलाह दी। वन विभाग का कहना है कि मारूफपुर के जंगल में केवल एक ही गुलदार के पंजों के निशान ट्रेस किए गए हैं अन्य गुलदार व शावक के नहीं। उन्होंने स्थिति के मद्देनजर प्रभावित स्थान पर पिंजरा लगाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed