फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gujrat aur himaachal me jeet ka jashn

गुजरात और हिमाचल की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न 

Tue, 19 Dec 2017 11:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 19 Dec 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
gujrat aur himaachal me jeet ka jashn
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत पाने पर भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। कई जगह आतिशबाजी और मिठाई वितरण के बीच मंदिरों में पूजा अर्चना कर जहां भोग लगाया, वहीं बाइक रैली भी निकाली। 

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर में मंगल पांडे चौक बुढ़ाना गेट पर इकट्ठा हुए। यहां पर सांकेतिक आतिशबाजी के बाद सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरित किया। इसके बाद बधाई के लिए लगाये गये फ्लैक्स पर हस्ताक्षर अभियान भी हुआ। करीब चार बजे बाइक रैली निकाली। इस दौरान कृष्ण गोपाल, सतीश गर्ग, वेद पांडे, राजीव रस्तोगी, नरेंद्र उपाध्याय, ललित नागदेव, प्रवीण शर्मा, गिरीश मोहन गुप्ता, नरेंद्र उपाध्याय, विकास मित्तल, पीयूष मित्तल, पंकज राजपूत, बीना गर्ग, संदीप रेवड़ी, राजीव गुप्ता काले, विपिन जिंदल, अंशुल गुप्ता, किशन कन्हैया, मनोज खद्दर, ज्ञानेंद्र त्यागी, विवेक वाजपेयी, कुलदीप वाल्मीकि, अखिलेश शास्त्री, राजू खटीक, उमाशंकर पाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


भाजपा महानगर कार्यकारिणी द्वारा बेगमपुल पर जीत का जश्न मनाया गया। महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाजपाइयों ने जमकर आतिशबाजी के बीच मिठाई बांटी और नारेबाजी की। इस दौरान डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया,  बिजेंद्र अग्रवाल, पवन मित्तल, कमल ठाकुर, मुकेश सिंघल, ललित नागदेव, संजीव जैन सिक्का, संजीव गुप्ता, सरदार दलजीत सिंह, सुनीता प्रजापति, अंकुर जौहरी, नितिन बालाजी, मनमोहन जौहरी, संजय त्रिपाठी, ममता त्यागी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा और शास्त्रीनगर मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ भोलेश्वर मंदिर के पास जीत का जश्न मनाते हुए केक काटा। वरुण गोयल, आलोक सिसौदिया, नरेंद्र राष्ट्रवादी, उमेश शारदा, वीरेंद्र शर्मा, अमित अग्रवाल, शंभू पहलवान, सागर पोशवाल, जितेंद्र पाहवा, परवीन अरोड़ा, विनोद त्यागी आदि मौजूद रहे। 

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुंवर बासित अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोहिया नगर में लड्डू बांटे। काजी शादाब, अफरोज जैदी, मलका जरीन, नासिर सैफी, दानिश सैफी, शबाना व निजाम आदि मौजूद रहे। वहीं अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा कि इस जीत से सिद्ध होता है कि सर्वसमाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का विश्वास बढ़ता जा रहा है। 

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत पर महावीर ग्रुप के चेयरमैन धर्मेंद्र भारद्वाज ने खुशी जाहिर करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का मुंह मीठा करते हुए बधाई दी। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपाइयों ने बांटी मिठाई
मेरठ। गुजरात और हिमाचल के विधानसभा के चुनावों में हुई भाजपा की जीत पर भाजपाइयों में खुशी मनाई। परतापुर गंगोल मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। वार्ड 10 के अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा ने बताया कि दोनों राज्यों में भाजपा की जीत राष्ट्रवाद की जीत है। सहेंद्र पाल, गौरव विश्वकर्मा, राजकुमार, अशोक, अंकित शर्मा, संजय सक्सेना, मोहित, अनुज, मनोज कश्यप, अमित चौधरी आदि रहे।  

आतिशबाजी कर जश्न मनाया
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री संजीव गोयल सिक्का के आवास पर बैठक हुई। संजीव सिक्का ने कहा कि गुजरात और हिमाचल की जीत जनता की जीत है। पार्षद लोकेश चौहान, दिनेश शर्मा, सुंदर लोधी आदि मौजूद रहे। पल्लवपुरम फेज दो में मंडल अध्यक्ष ठाकुर ओपी सिंह के नेतृत्व में मिठाइयां बांटी गई। कार्यक्रम संयोजक रविंद्र शर्मा, पार्षद विक्रांत ढाका, पूर्व मंडल अध्यक्ष गुल्लू ठाकुर, पार्षद लोकेश चौहान, पार्षद महेंद्र भारती, संजय गुप्ता, रुपेंद्र चौहान, मनोज शर्मा, राजेंद्र सिंह, विनोद वाल्मीकि, धर्मेंद्र चौहान, विजय गुप्ता, कल्लू पंडित, हरेंद्र  सिंह, वीरेंद्र चौधरी, डॉ. विजय शर्मा, विनय तोमर, मीरा सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, पाबली खास गांव में भाजपा अल्पसंख्यक के आमिर अली के नेतृत्व में आतिशबाजी की गई। शाहिद सैफी, कुलदीप बजरंगी, धीर सिंह, मोनू कुमार आदि मौजदू रहे। 


यहां भी मना जश्न
गंगानगर। गंगानगर स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाए। एक दूसरे को लड्डू बांटे। मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा, पार्षद  गुलवीर सिंह,  संजय शर्मा, केबी थापा, हरेंद्र, शैलेंद्र भारद्वाज, भरत शर्मा, आनंद, अजीत, कपिल शर्मा, पंकज वत्स, जयपाल आदि मौजूद रहे। डिवाईडर रोड स्थित ओ ब्लॉक में कार्यकर्ताओं ने जीत पर लड्डू बांटे। विनोद गोड़, लोकेश प्रजापति, अर्जुन मलिक, जगवीर सिंह, बालेश्वर त्यागी, रविंद्र, मिंटू, विजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इंचौली गांव में भी जिला पंचायत अध्यक्ष विक्की तनेजा ने लड्डू बांटे। धनपाल गुर्जर, डॉ विजयपाल, संजू, अनिल चौधरी, मोहित मलिक, अनिल रस्तोगी, राम सिंह सैनी, शशांक तनेजा, सागर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed