{"_id":"62c70adce87e2c2bc762e71e","slug":"granddaughter-soot-on-board-of-samraat-mihir-bhoj-huge-outrage-in-gurjar-society-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut : सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड पर पोती कालिख, गुर्जर समाज में भारी आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut : सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड पर पोती कालिख, गुर्जर समाज में भारी आक्रोश
Thu, 07 Jul 2022 10:03 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:03 PM IST
सार
सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड पर कालिख पोते जाने से गुर्जर समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो जाम लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड पर पोती कालिख
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद में बहसूमा के गांव महमदपुर सिखेड़ा को जाने वाले मार्ग पर स्थित गुर्जर सम्राट प्रतिहार मिहिर भोज के बोर्ड पर बुधवार रात असामाजिक तत्वों ने कालिख पोत दी। इससे गुर्जर समाज में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बीती एक जनवरी 2022 को हस्तिनापुर ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल व जिला पंचायत सदस्य अंकित मोतला ने कस्बे से महमदपुर सिखेड़ा गांव को जाने वाले मार्ग पर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड लगवाया था। घटना की जानकारी होने पर गुर्जर समाज के लोगों ने थाने पर तहरीर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: पांच करोड़ की कोठी जब्त, पहले अरबों रुपये की संपत्ति हो चुकी कुर्क, जानें आखिर कौन है यशपाल तोमर
विज्ञापन
लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर मुख्य मार्ग पर जाम लगाने की चेतावनी दी। तहरीर में बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में थाने के पास बाइक खड़ी कर तीन युवकों में से एक ने बोर्ड पर कालिख पोती है। उक्त तीनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।