{"_id":"6ae8a436dea0245b7a0373e8","slug":"grand-inauguration-of-a-two-day-diwali-fair-at-shanti-institute-meerut-news-c-73-1-smrt1027-109328-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शांति इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय दिवाली मेले का भव्य शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शांति इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय दिवाली मेले का भव्य शुभारंभ
विज्ञापन
जानीखुर्द। शान्ति इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दीपावली मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत
विज्ञापन.....
जानीखुर्द। शांति इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कुराली में सोमवार को दो दिवसीय दिवाली मेले का हर्षोल्लास से शुभारंभ हुआ। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर किया गया।
मुख्य अतिथि विनय कुराली और रीना कुराली ने मेले का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथियों में सौरभ कंसल, अर्पिता कंसल, विवेक कंसल और कृति गुप्ता शामिल रहे। मेले की आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और विभिन्न स्टॉल दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य और सामाजिक-सांस्कृतिक विषयों पर आधारित नाटकों से सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं। ये पर्व भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। इस मौके पर डीन एकेडमिक नितिन पाराशर और पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ. अनुराग सिंह, श्रुति भावना, संजीव कुमार, इंतजाम, गरिमा चौधरी, पूजा चौधरी, राकेश गुप्ता, गौरव गुप्ता, विकास राणा और कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।