{"_id":"69b5cf42d32180c0ab08b5cf","slug":"grand-gurmat-samagam-at-shastri-nagar-gurudwara-meerut-news-c-14-1-mrt1066-1132941-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शास्त्री नगर गुरुद्वारे में भव्य गुरमत समागम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शास्त्री नगर गुरुद्वारे में भव्य गुरमत समागम
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..गुरुद्वारा थापर नगर में कार्यक्रम के दौरान कीर्तन करते रागी व सुनती संगत.......स
मेरठ। शास्त्री नगर सेक्टर-3 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में नानकशाही संवत 558 के उपलक्ष्य में भव्य गुरमत समागम श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया। समूह छाबड़ा परिवार द्वारा आयोजित इस विशेष समागम में क्षेत्र की संगत ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई।
शनिवार सायं 7 से रात 9:30 बजे तक चले कार्यक्रम में श्री दरबार साहिब (अमृतसर) से पधारे प्रसिद्ध हजूरी रागी भाई अमनदीप सिंह जी एवं भाई बलबीर सिंह जी के जत्थे ने मधुर गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। रागी जत्थे ने गुरु साहिबानों की शिक्षाओं और सिख इतिहास के प्रसंगों को साझा कर श्रद्धालुओं को गुरमत के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। पूरा परिसर वाहेगुरु के सिमरन से गुंजायमान रहा।
समागम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने सेवा और पंगत की परंपरा निभाई। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी एवं संगत ने सफल आयोजन के लिए छाबड़ा परिवार व सेवादारों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज में भाईचारे और सेवा भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।