फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   goverment school change by composit frant

कंपोजिट ग्रांट से बदलेगी विद्यालयों की सूरत

Thu, 06 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
goverment school change by composit frant
बहसूमा(मेरठ)। बेसिक शिक्षा विभाग ने कंपोजिट विद्यालयों के सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि आवंटित कर दी है। अब जल्द इन विद्यालयों की सूरत बदल जाएगी।
विज्ञापन

हस्तिनापुर ब्लाक में 20 जूनियर व 72 प्राथमिक विद्यालय में से 15 विद्यालयों को कंपोजिट बनाया गया है। जबकि मवाना ब्लाक में 53 प्राथमिक 19 जूनियर विद्यालयों में से 19 विद्यालयों को कंपोजिट बनाया गया है। कंपोजिट उन विद्यालयों को बनाया है जो कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक एक ही परिसर में चल रहे हैं। इन कंपोजिट विद्यालयों को कानवेंट की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने पहले पंचायत राज विभाग को विद्यालयों में आवश्यकता अनुसार कार्य कराने के निर्देश दिए थे। जिससे स्कूलों में शौचालय, पेयजल, रंगाई, पुताई, बच्चों के बैठने की व्यवस्था, रसोई घर ठीक कराया गया। अब बेसिक शिक्षा विभाग ने कंपोजिट विद्यालयों को आवश्यक कार्य कराने के लिए कंपोजिट ग्रांट भेज दी है। हस्तिनापुर ब्लाक का अतिरिक्त कार्य भार व मवाना का स्थायी कार्यभार देख रहे बीईओ ध्यान सिंह के मुताबिक ग्रांट छात्रों की संख्या के आधार पर जारी की गई है। 25 छात्रों वाले विद्यालयों पर 12 हजार रुपये, छात्र संख्या 26 से 100 तक होने पर 25 हजार रुपये, 100 से लेकर 150 छात्रों तक 50 हजार रुपये और इससे अधिक पर 75 हजार रुपये की धनराशि राज्य परियोजना के माध्यम से विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed