{"_id":"6793f5a87c8c1ddd7d03372c","slug":"got-the-house-registered-on-the-pretext-of-bail-died-due-to-shock-meerut-news-c-72-1-mrt1062-127861-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जमानत के बहाने मकान की रजिस्ट्री कराई, सदमे से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जमानत के बहाने मकान की रजिस्ट्री कराई, सदमे से मौत
विज्ञापन
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए लिसाड़ी गेट थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट की शानदार काॅलोनी के रहने वाले एक पचास वर्षीय वसीम अहमद से कुछ लोगों ने जमानत के कागजात पर हस्ताक्षर करने के बहाने मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली। बृहस्पतिवार को रजिस्ट्री दिखाकर मकान खाली करने के लिए कहा। शुक्रवार को सदमे में वसीम अहमद की मौत हो गई। सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
शानदार काॅलोनी में वसीम अहमद अपने परिवार के साथ रहते थे। वसीम के बेटे नदीम का आरोप है कि मोहल्ले के रहने वाले तीन युवकों को ने वसीम को कचहरी में जमानत के कागजातों पर हस्ताक्षर कराने के बहाने बुलाया। इसके बाद आरोपियों ने पिता से मकान की रजिस्ट्री दूसरे के नाम करा दी। बृहस्पतिवार को कुछ लोग वसीम के मकान पर पहुंचे और रजिस्ट्री दिखाते हुए मकान खाली करने के लिए कहा। परिजनों ने विरोध और हंगामा किया।
शुक्रवार को हार्ट अटैक से वसीम की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।