{"_id":"69d11763fc070c050d0c0e37","slug":"gorakhpur-wrestlers-dominate-wrestling-competition-meerut-news-c-72-1-mct1009-151281-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कुश्ती प्रतियोगिता में गोरखपुर के पहलवानों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कुश्ती प्रतियोगिता में गोरखपुर के पहलवानों का दबदबा
विज्ञापन
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं का हुआ सम्मान
- क्रीड़ा छात्रावास के लिए कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता आठ भार वर्ग में खेली गई। इसमें गोरखपुर के पहलवानों का दबदबा रहा। आठ में से चार वर्गों में गोरखपुर के पहलवान प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
उदघाटन ओलंपियन धर्मेंद्र ने किया। खेल निदेशालय की ओर से क्रीड़ा छात्रावास के लिए इन स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें क्रिकेट, बास्केटबाल, वालीबाल, कबड्डी, हॉकी, बैडमिंटन, शूटिंग, तैराकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों में प्रतियोगिता हो रही हैं। इसी क्रम में शनिवार से मेरठ में भी दो दिवसीय बालक वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ समेत कई मंडलों के पहलवानों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के अंत में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, सह सचिव उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ राजकुमार मिश्रा, यूपी टीम के चीफ कोच रविंद्र यादव, स्पोर्ट्स ऑफिसर देवी प्रसाद, जवाहर, कोच कुलविंदर ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
42 किलोग्राम भार वर्ग में मिर्जापुर के राजकुमार ने प्रथम, सहारनपुर के प्रत्यक्ष सिंह ने द्वितीय और सहारनपुर के लक्की ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 46 किलोग्राम में गोरखपुर के आकाश ने प्रथम, सहारनपुर के काशी ने दूसरा स्थान पाया। 50 किलोग्राम में आजमगढ़ के विकास यादव ने प्रथम, गोरखपुर के विक्की यादव ने दूसरा, वाराणसी के विनायक और वाराणसी के वासु यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 54 किलोग्राम में गोरखपुर के अनुज ने प्रथम, गोरखपुर के गोलू ने दूसरा, कानपुर के अर्नव मिश्रा और आजमगढ़ के रवि प्रकाश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 58 किलोग्राम में गोरखपुर के निखिल ने प्रथम, आजमगढ़ के सतवंत ने दूसरा और आजमगढ़ के आदित्य यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 63 किलोग्राम में गोरखपुर के शिवानंद ने प्रथम, गोरखपुर के प्रियांशु ने द्वितीय, गोरखपुर के ही अभय ने तीसरा और सहारनपुर के अंश ने तीसरा स्थान पाया। 69 किलोग्राम में वाराणसी के तन्मय ने प्रथम, वाराणसी के अमन ने दूसरा, कानपुर के मोहम्मद हसन और आगरा के विष्णु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 85 किलोग्राम वर्ग में आजमगढ़ के अतुल ने प्रथम, अलीगढ़ के प्रदीप ने द्वितीय और वाराणसी के कृष्णा व नितिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
-- -- -
ये बोले प्रतिभागी...
कुश्ती में करना है देश का नाम रोशन
गोरखपुर के कुश्ती पहलवान प्रियांशु 62 किलोग्राम वर्ग के प्रतिभागी हैं। उन्होंने कहा कि वह कुश्ती में ही देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। इसके लिए वह दिन में 8 से 10 घंटे तैयारी करते हैं।
डाइट का रखते हैं विशेष ध्यान
आजमगढ़ के 85 किलोग्राम श्रेणी के पहलवान अतुल ने कहा कि वह पिछले दस वर्षों से पहलवानी कर रहे हैं। इसके लिए वह अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखते हैं। अपने वजन को किस प्रकार स्थिर रखना है, इसी पर उनका फोकस होता है। उन्होंने कहा देश के लिए पदक जीतना ही उनका सपना है।